विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती एडवेंचर मोटरसाइकिल, मिलेगा 33-40kmpl का माइलेज और कीमत 1.49 लाख से शुरू

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

Affordable Adventure Bikes: अगर आप कम बजट में एडवेंचर बाइक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये 5 बाइक्स आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको लॉंग राइड्स करना और पहाड़ों या खराब रास्तों पर बाइक चलाना पसंद है तो एडवेंचर बाइक्स आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। पहले एडवेंचर बाइक्स काफी महंगी आती थीं लेकिन अब भारतीय बाजार में कम बजट वाले राइडर्स भी कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको देश की 5 सबसे सस्ती एडवेंचर मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे जिसमें Hero Xpulse 200 4V से शुरू होकर TVS Apache RTX 300 और Suzuki V-Strom SX जैसे मॉडल्स शामिल हैं।

Bike Name Engine Power Mileage (Claimed) Price (Ex-Showroom)
Hero Xpulse 200 4V 199.6cc, Single-Cylinder, Oil-Cooled 18.9 bhp 32.9 kmpl ₹1,49,727 – ₹1,59,518
Hero Xpulse 210 210cc, Single-Cylinder, Liquid-Cooled 24.6 PS 40 kmpl ₹1,68,245 – ₹1,77,463
TVS Apache RTX 300 299.1cc, Single-Cylinder, Liquid-Cooled 36 PS 32-36kmpl ₹1,99,000 – ₹2,39,000
Suzuki V-Strom SX 249cc, Single-Cylinder, Oil-Cooled 26.5 PS 32 – 36 kmpl (ARAI) ₹2,02,118 – ₹2,11,600
Yezdi Adventure 334cc, Single-Cylinder, Liquid-Cooled 29.6 PS 35 kmpl (ARAI) ₹2,05,969 – ₹2,35,147

Hero Xpulse 200 4V

यह देश की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है जिसमें 199.6cc, 4 वाल्व, सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है जो ऑयल-कूल्ड है। Hero Xpulse में मिलने वाला इंजन 18.9bhp की पावर और 17.35nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है और स्टार्ट करने के लिए सेल्फ और किक स्टार्ट विकल्प दिए गए हैं। इस बाइक का क्लेम्ड माइलेज 32.9kmpl तक है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,49,727 से लेकर 1,59,518 रुपए तक है।

Hero Xpulse 200 4V (1)

Hero Xpulse 210

इस लिस्ट में दूसरा नंबर है Hero Xpulse 210 का जिसमें 210cc का सिंगल सिलिंडर, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलता है जो 24.6PS की पावर और 20.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 40kmpl है। Hero Xpulse 210 की एक्स-शोरूम कीमत 1,68,245 रुपए से लेकर 1,77,463 रुपए तक जाती है।

Hero Xpulse 210

TVS Apache RTX 300

TVS Apache RTX 300 में 299.1cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC 4 वाल्व इंजन मिलता है और इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम मिलता है। इस बाइक में मिलने वाला इंजन 36PS की पावर और 28.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें वेट मल्टी-प्लेट असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और स्टार्ट करने के लिए केवल सेल्फ-स्टार्ट दिया गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,99,000 से लेकर 2,39,000 तक जाती है।

TVS Apache RTX 300

Suzuki V-Strom SX

Suzuki V-Strom SX में 249cc का 4-स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर SOHC ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है जो 9,300rpm पर 26.5PS की पावर और 7.300rpm पर 22.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में आपको 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है और ARAI के मुताबिक इसका क्लेम्ड रेंज 32-36kmpl तक है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,02,118 रुपए से लेकर 2,11,600 रुपए तक है।

Suzuki V Strom SX

Yezdi Adventure

लिस्ट में आखिरी नाम है Yezdi Adventure का जिसमें 334cc का Alpha 2 लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलिंडर 4-स्ट्रोक DOHC 4-वाल्व इंजन दिया गया है। इसमें मिलने वाला इंजन 29.6PS की पावर और 5,800rpm पर 29.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और चेन ड्राइव मिलती है।

इस बाइक की टॉप-स्पीड 140kmph है और ARAI माइलेज 35kmpl है। Yezdi Adventure की एक्स-शोरूम कीमत 2,05,969 रुपए से लेकर 2,35,147 रुपए तक जाती है।

Yezdi Adventure

यह भी पढ़ें- डेली फैमिली यूज के लिए 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80-242km तक की रेंज और 1 लाख से कम कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।