विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली यूज के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर? 160Km रेंज, TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:52 PM (IST)

Oben, Revolt, Avore, Bajaj और TVS के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स रोजाना सफर के लिए रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायत देते हैं।

डेली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर

डेली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और रोजाना ऑफिस या शहर में आने-जाने के लिए किफायती विकल्प तलाश रहे हैं? तो इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। बाजार में अब ऐसे कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स मौजूद हैं, जो शानदार रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स और आसान चार्जिंग की सुविधा देते हैं। इनमें Oben Rorr Evo से लेकर TVS iQube और Bajaj Chetak तक कई विकल्प शामिल हैं। ऐसे में जानिए इन टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमत, बैटरी, रेंज, टॉप स्पीड और खास फीचर्स, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।

डेली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर

1. Oben Rorr Evo

  • Oben Rorr Evo में 9 kW IPMSM मोटर दी गई है, जो 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 3.4 kWh की LFP बैटरी दी गई है। यह मोटरसाइकिल महज 3 सेकंड में 0 से 40 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 110 km/h है। यह 150 km तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है। Oben Plug चार्जर की मदद से इसे लगभग 90 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Oben Rorr Evo (1)

  • Rorr Evo में सीट के नीचे और Tank Pod को मिलाकर कुल 10 litres का स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा, इसमें डुअल USB चार्जिंग पोर्ट और ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलता है। इसमें 680 mm लंबी सीट, 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 230 mm की वॉटर-वेडिंग कैपेसिटी दी गई है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs दिए गए हैं, जो इसके लुक को और खास बनाते हैं।
  • इसमें Eco, City और Havoc मोड दिया गया है। इसमें 5-inch का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक नोटिफिकेशन और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन, जियो-फेंसिंग, Fall Alert और राइड स्टैटिस्टिक्स जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। Oben Rorr Evo की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,999 रुपये है।

2. Revolt RVX

  • Revolt RVX में 3.24 kWh की रिमूवेबल NMC लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह फुल चार्ज होने के बाद 160 किमी तक की IDC क्लेम्ड रेंज दे सकती है। यह स्टैंडर्ड चार्जर से 0–100% चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 45 मिनट और फास्ट चार्जर से 0–80% चार्ज होने में लगभग 80 मिनट का समय लेती है। इसमें लगा मोटर 5.3 kW की पावर जनरेट कर सकता है। यह 0–40 किमी/घंटा की रफ्तार 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है और बूस्ट मोड में 90 किमी/घंटा की स्पीड तक जा सकती है।

Revolt RVX

  • Revolt RVX में इको (Eco), सिटी (City), स्पोर्ट (Sport) के अलावा बूस्ट (Boost) राइडिंग मोड मिलता है। इसमें हिल होल्ड, वॉक असिस्ट, रिवर्स मोड, डिजिटल डिस्प्ले, ऐप कनेक्टिविटी, कॉल/मैसेज अलर्ट, वॉइस कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, SOS और एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Revolt ऐप और RevOS प्लेटफॉर्म के जरिए इसमें लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, SOS अलर्ट, एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग, वॉइस कंट्रोल और डिजिटल की जैसे फीचर्स मिलते हैं। Revolt RVX की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,990 रुपये है।

3. Avore EX1

  • यह एक एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसमें 3.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 160 किमी की रेंज दे सकती है। इसमें लगा हुआ मोटर 10 bhp की पावर जनरेट करता है। इसे 20–80% चार्ज होने में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है।

Avore EX1

  • इसमें Eco, City, Sport और Reverse राइडिंग मोड दिए जाते हैं। EX1 में डिजिटल कॉकपिट दिया गया है, जिसमें नेविगेशन और ट्रिप से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसके अलावा, इसमें बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, सिक्योरिटी अलर्ट और राइड से जुड़ी जानकारी जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक (CBS के साथ, बिना ABS), आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन और रियर चेन ड्राइव मिलते हैं।
  • इसमें जियोफेंसिंग, क्रैश अलर्ट, प्रेडिक्टिव हेल्थ ट्रैकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रोजेक्टर हेडलैंप, DRLs, सिग्नेचर साइड बीकन लाइटिंग और सिंगल-टोन ब्लैक फिनिश भी मिलती है। Avore EX1 की एक्स-शोरूम कीमत 1,34,999 रुपये है। हाल में पहले 10,000 ग्राहकों के लिए 1,24,999 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

4. Bajaj Chetak C3501

  • यह एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 3.5 kWh बैटरी मिलती है। यह फुल चार्ज होने पर 153 किमी तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है। इसकी बैटरी को 0–80% चार्ज होने में लगभग 3 घंटे लगते हैं। इसमें लगा मोटर 4.8 kW की पावर और 20 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 35 लीटर बूट स्पेस, 5 लीटर ग्लोव बॉक्स, 775 mm सीट हाइट और 129.6 kg कर्ब वेट है।

Screenshot 2026-11-25 164003

  • Bajaj Chetak C3501 में इको (Eco), स्पोर्ट (Sports) और रिवर्स मोड (Reverse Mode) राइडिंग मोड मिलते हैं। इसके साथ ही टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले, ऐप कनेक्टिविटी, इंटीग्रेटेड Google Maps नेविगेशन, कॉल/म्यूजिक कंट्रोल और डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही, इसमें ओवरस्पीड व एंटी-थेफ्ट अलर्ट, सीक्वेंशियल ब्लिंकर्स और USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। Bajaj Chetak C3501 की एक्स-शोरूम कीमत 1,52,140 रुपये से शुरू होती है।

5. TVS iQube 3.5 kWh

  • यह iQube का शानदार वेरिएंट है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 145 km की क्लेम्ड IDC रेंज देता है। यह महज 4.2 सेकंड में 0 से 40 km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें लगा हुआ मोटर 4.4 kW की पीक पावर और 140 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 10–80% चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। इसमें 32 लीटर सीट के नीचे स्टोरेज और 119.1 किलोग्राम कर्ब वजन है। इसकी टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है।

TVS iQube (1)

  • इसमें 5-इंच TFT कंसोल और 118+ कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/नोटिफिकेशन अलर्ट, एंटी-थेफ्ट/थीफ अलर्ट और लाइव स्टेटस जैसे कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इको (Eco) और पावर (Power) राइडिंग मोड्स के साथ आसान पार्किंग के लिए Q-Park Assist (रिवर्स/पार्किंग असिस्ट) फीचर भी दिया जाता है। TVS iQube 3.5 kWh की एक्स-शोरूम कीमत 1,45,922 रुपये है।

यह भी पढ़ें- क्रूज कंट्रोल वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 165Km की रेंज और 50 लीटर स्टोरेज से लैस; तीसरे का नाम शायद ही सुना हो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।