₹2,000 से कम कीमत में बेस्ट हैं ये पांच ISI सर्टिफाइड हेलमेट, स्क्रैच-रेसिस्टेंट और आरामदायक इनर पैडिंग से लैस
2000 रुपये से कम बजट में ये पाँच ISI सर्टिफाइड हेलमेट Steelbird SBA-7 7Wings Flip-Up, Vega Crux Dual Visor, Studds Thunder D10, Vega Cliff Full-Face और Steelbird SBA-20 है।

₹2000 से कम में खरीदें बेस्ट ISI हेलमेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। यह न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जरूरी है, बल्कि राइडिंग के दौरान सिर की सेफ्टी के लिए भी बेहद जरूरी है। हाल के समय में भारतीय बाजार में कई तरह के हेलमेट आ चुके हैं, जिनमें से सही का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर जब आपका बजट 2000 रुपये से कम हो। इसके साथ ही आप ISI सर्टिफाइड हेलमेट खरीदना चाहते हों। हम यहां पर आपके इसी मुश्किल को आसान बना रहे हैं। हम आपको 2000 रुपये से कम बजट में Steelbird, Vega और Studds जैसी ब्रांड कई ऑप्शन पेश करते हैं। इनमें फुल-फेस, फ्लिप-अप, मॉड्यूलर और ड्यूल वाइजर जैसे ऑप्शन शामिल है।
₹2,000 से कम कीमत वाले ISI सर्टिफाइड हेलमेट
1. Steelbird SBA-7 7Wings Flip-Up Helmet

- इस हेलमेट कीमत 1400 रुपये से 2100 रुपये के बीच है। यह फ्लिप-अप डिजाइन के साथ आता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना सुविधाजनक हो सकता है। इसमें अलग-अलग ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।
- इस हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल, इनर स्मोक सन शील्ड और स्क्रैच-रेसिस्टेंट वाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ क्विक रिलीज माइक्रोमेट्रिक बकल दिया गया है। इसमें मल्टी-लेयर EPS लाइनिंग और वेंटिलेशन से जुड़े फीचर्स भी लिस्ट किए गए हैं।
- क्यों खरीदें: जो लोग कम बजट में फ्लिप-अप हेलमेट के साथ सन शील्ड और स्पोर्टी ग्राफिक्स चाहते हैं, उनके लिए Steelbird SBA-7 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
2. Vega Crux Dual Visor / Modular Helmet

- इसकी पहचान इसके फ्लिप-अप चिन गार्ड और ड्यूल वाइजर डिजाइन से होती है। इसकी कीमत 1300 रुपये से 1800 रुपये तक है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर इसकी लिस्टेड कीमत 1,853 रुपये दिखाई गई है।
- इस हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल दिया गया है। इसका चिन गार्ड सिंगल लीवर फ्लिप-अप मैकेनिज्म से खुलता है। इसमें एक्सीडेंटल ओपनिंग को रोकने के लिए डिजाइन किया गया लॉकिंग मैकेनिज्म भी दिया गया है। इसके ड्यूल वाइजर सिस्टम में बाहर की तरफ क्लियर वाइजर और अंदर की तरफ टिंटेड पॉलीकार्बोनेट सन वाइजर मिलता है।
- इसके दोनों वाइजर स्क्रैच और UV रेसिस्टेंट हैं। इसके अलावा इसमें रिमूवेबल और वॉशेबल लाइनर, ओडर-रेसिस्टेंट इनर पैडिंग और मेटैलिक क्विक रिलीज साइलेंट बकल मिलता है। बेहतर एयरफ्लो के लिए इसमें एक टॉप वेंट, एक माउथ वेंट और एक रियर एग्जॉस्ट वेंट दिया गया है।
- क्यों खरीदें: अगर आप ऐसा हेलमेट चाहते हैं जिसमें फ्लिप-अप सुविधा के साथ ड्यूल वाइजर और आसानी से साफ होने वाली इनर लाइनिंग मिले, तो Vega Crux पर विचार कर सकते हैं।
3. Studds Thunder D10

- Studds भारत में हेलमेट बनाने वाली पॉपुलर कंपनी में से एक है। इसकी Thunder सीरीज में फुल-फेस हेलमेट मिलते हैं। Thunder D10 और Thunder D4 दोनों ही 2000 रुपये से कम कीमत में आती है। इनकी कीमत 1500 रुपये से 1900 रुपये के बीच आती है।
- Studds Thunder D10 में डायनामिक वेंटिलेशन सिस्टम, हाइपोएलर्जेनिक लाइनर, रिप्लेसेबल लाइनर और क्विक रिलीज वाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एयरोडायनामिक डिजाइन, रेगुलेटेड डेंसिटी EPS कुशनिंग, UV रेसिस्टेंट पेंट और हाई-इम्पैक्ट आउटर शेल मिलता है। कंपनी के प्रोडक्ट कैटलॉग में इसके साथ कलर्ड स्पॉइलर और हेलमेट पैक में फ्री मिरर वाइजर का भी देती है।
- इसमें ABS आउटर शेल, रेगुलेटेड डेंसिटी EPS, हाइपोएलर्जेनिक लाइनर और रिमूवेबल-वॉशेबल इनर लाइनिंग दी गई है। इसके साथ रिमूवेबल और वॉशेबल चीक पैड्स भी मिलते हैं। यह ISI और DOT दोनों सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
- क्यों खरीदें: जो लोग फुल-फेस हेलमेट पसंद करते हैं और जिन्हें वॉशेबल लाइनर, बेहतर वेंटिलेशन तथा एयरोडायनामिक डिजाइन चाहिए, उनके लिए Studds Thunder सीरीज एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
4. Vega Cliff Full-Face Helmet

- Vega Cliff एक फुल-फेस हेलमेट है। इसे खासतौर पर साधारण और आरामदायक डिजाइन पसंद करने वाले राइडर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसकी कीमत 1100 रुपये से 1400 रुपये के बीच है।
- इस हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल के साथ टेक्सचर्ड फिनिश मिलती है। इसमें स्क्रैच-रेसिस्टेंट और UV-रेसिस्टेंट पॉलीकार्बोनेट वाइजर दिया गया है। इसके अलावा, हेलमेट में रिमूवेबल और वॉशेबल इनर लाइनिंग मिलती है, जो ओडर-रेसिस्टेंट भी है। इसमें क्विक रिलीज माइक्रोमेट्रिक बकल और वेंटिलेशन के लिए एक माउथ वेंट तथा दो रियर वेंट दिए गए हैं।
- क्यों खरीदें: अगर आप रोजाना ऑफिस या शहर में बाइक चलाते हैं और आपको हल्का, फुल-फेस तथा कम कीमत वाला हेलमेट चाहिए, तो Vega Cliff एक उपयोगी हो सकता है।
5. Steelbird SBA-20 / Air 7 Wings Series

- इस सीरीज की कीमत 1439 रुपये से लेकर 2459 रुपये के बीच है। यह हेलमेट सीरीज में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इस हेलमेट की प्रमुख खासियत इसका फ्लिप-अप डिजाइन, इनर स्मोक सन शील्ड और ब्लैक स्पॉइलर है। इसमें हाई-इम्पैक्ट थर्मोप्लास्टिक शेल और पांच वेंटिलेशन वेंट दिए गए हैं।
- इसके अलावा, क्विक रिलीज चिन गार्ड मैकेनिज्म, क्विक रिलीज माइक्रोमेट्रिक बकल और स्क्रैच-रेसिस्टेंट रिमूवेबल वाइजर भी मिलता है। इसकी इनर लाइनिंग को हटाकर साफ किया जा सकता है। इसमें नेक प्रोटेक्टर के साथ ब्रीदेबल पैडिंग भी दी गई है। हेलमेट के इंटीरियर में ब्लूटूथ किट या हैंड्सफ्री किट भी लगा सकते हैं।
- क्यों खरीदें: अगर आपको फ्लिप-अप मैकेनिज्म, इनर सन शील्ड, स्पॉइलर और वॉशेबल लाइनिंग जैसी सुविधाएं एक ही हेलमेट में चाहिए, तो Steelbird SBA-20 पर विचार किया जा सकता है।
हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- ISI सर्टिफिकेशन जरूर जांचें: हेलमेट खरीदते समय केवल ब्रांड या डिजाइन देखकर फैसला न करें। उसके वास्तविक प्रोडक्ट पर ISI मार्क और सर्टिफिकेशन की जानकारी जरूर चेक करें। एक ही सीरीज के अलग-अलग वेरिएंट में फीचर्स भी अलग हो सकते हैं।
- सही साइज चुनें: हेलमेट न तो सिर पर बहुत ढीला होना चाहिए और न ही इतना टाइट कि पहनने में परेशानी हो। खरीदने से पहले अपने सिर के माप के अनुसार सही साइज चुनें।
- वाइजर और इनर पैडिंग देखें: हेलमेट खरीदते समय वाइजर की क्वालिटी, इनर पैडिंग, बकल और वेंटिलेशन सिस्टम पर भी ध्यान दें। रिमूवेबल और वॉशेबल लाइनर वाले हेलमेट की सफाई करना आसान रहता है।
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो 5000 रुपए का समझकर नहीं लगा रहे 500 का हेलमेट? असली और नकली में ऐसे करें पहचान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।