कहीं आप भी तो 5000 रुपए का समझकर नहीं लगा रहे 500 का हेलमेट? असली और नकली में ऐसे करें पहचान
Helmet Buying Guide: हेलमेट लेते वक्त इन 5 तरीकों से आसानी से पता कर सकते हैं कि वह 500 रुपए ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सड़क पर मिलने वाला 500 रुपए का हेलमेट और ब्रांड 5,000 रुपए का हेलमेट पहली नजर में एक जैसे ही दिख सकते हैं। लेकिन दोनों की क्वालिटी, सेफ्टी में जमीन-आसमान का अंतर हो सकता है। असली और नकली या सस्ते हेलमेट की पहचान करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है अगर आप फ्रॉड का शिकार नहीं होना चाहते तो।
ISI मार्क और लाइसेंस नंबर
5,000 वाले ब्रांडेड हेलमेट पर Bureau of Indian Standards का ISI मार्क होता है। इसमें Logo के साथ ऊपर ISI 4151 कोड और नीचे 7 या 10 अंकों का CM/L लाइसेंस नंबर लिखा होता है। इसे आप BIS Care App पर डालकर चेक कर सकते हैं। 500 रुपए वाले सस्ते हेलमेट पर केवल एक नकली लोकल स्टिकर लगा होता है जिस पर कोई नंबर नहीं होता।
शेल की मजबूती
सुरक्षित हेलमेट का आउटर शेल मजबूत ABS प्लास्टिक या फाइबरग्लास से बना होता है। इसका वजन लगभग 1.0 से 1.5 kg होता है। 500 रुपए का हेलमेट बहुत हल्का और कमजोर प्लास्टिक का बना होता है जिसे हाथ से दबाने पर ही वह मुड़ने या टूटने लगता है।
फोन और पैडिंग
महंगे हेलमेट के अंदर की तरफ थर्माकोल जैसी दिखने वाली Expanded Polystyrene फोन की मोटी परत होती है जो एक्सीडेंट के वक्त सिर पर लगने वाले झटके को सोख लेती है। सस्ते हेलमेट में EPS फोन गायब होती है या सिर्फ काम चलाऊ पतली फोम लगाई जाती है एक्सीडेंट के वक्त कोई सुरक्षा नहीं देता।
वाइजर की क्वालिटी
5,000 रुपए वाले हेलमेट का वाइजर Scratch Resistant और पॉलीकार्बोनेट मैटेरियल से बना होता है। यह रात में सामने से आने वाली लाइट्स में धुंधला नहीं होता और चोट लगने पर टूटकर आंखों में नहीं चुभता। वहीं, 500 रुपए वाले हेलमेट का वाइजर सस्ते प्लास्टिक का होता है जो जल्दी धुंधला हो जाता है और बहुत ही आसानी से टूट जाता है।
बेल्ट और बकल
महंगे और अच्छे हेलमेट की चिन-स्ट्रैप मजबूत होती है और इसका लॉक झटके से नहीं खुलता। सस्ते हेलमेट की बेल्ट बहुत ही पतली होती है और उसका प्लास्टिक लॉक किसी भी छोटी टक्कर से तुरंत टूट जाता है। हेलमेट लेते वक्त दिमाग में इस बात का ख्याल रखें कि 500 का हेलमेट सिर्फ चालान बचाने के लिए होता है जबकि अच्छा हेलमेट आपकी जान बचा सकता है।
