गांव और कच्ची सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 5 सस्ती SUV, जानें कौन-सी कार है सबसे दमदार?
गांव की खराब सड़कों के लिए Tata Punch, Hyundai Exter, Mahindra Bolero, XUV 3XO और Tata Nexon बेहतरीन SUV ऑप्शन हैं।

ग्रामीण भारत के लिए 10 लाख से कम की 5 दमदार SUV

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, जहां सड़कों की स्थिति शहरों जैसी अच्छी नहीं होती। कहीं कच्चे रास्ते हैं तो कहीं गड्ढों और जलभराव के कारण गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मजबूत बॉडी, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार इंजन वाली SUV एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। अगर आप भी गांव में इस्तेमाल के लिए नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है, तो बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें Tata, Hyundai और Mahindra जैसी कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं। यहां हम आपके लिए 5 ऐसी SUV की जानकारी लेकर आए हैं, जो कीमत, इंजन, ग्राउंड क्लीयरेंस और फीचर्स के लिहाज से ग्रामीण इलाकों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं।
गांव के लिए 5 सस्ती SUV
SUV का नाम | माइलेज | ग्राउंड क्लीयरेंस | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|---|
Tata Punch | पेट्रोल: 18-20 kmpl, CNG: 26.99 km/kg | 187 mm | ₹5.75–10.77 लाख |
Hyundai Exter | पेट्रोल: 19.4 kmpl, CNG: 27.1 km/kg | 185 mm | ₹5.81–9.65 लाख |
Mahindra Bolero | डीजल: 16–16.5 kmpl | 180 mm | ₹8.49–9.99 लाख |
Mahindra XUV 3XO | पेट्रोल: 17.96–20.1 kmpl, CNG: 24.7 km/kg | 180–200 mm | ₹7.79–15.04 लाख |
Tata Nexon | पेट्रोल: 17.44 kmpl, डीजल: 24.08 kmpl, CNG: 15–17 km/kg | 208 mm | ₹7.40–14.52 लाख |
1. Tata Punch

- Tata Punch इस लिस्ट में सबसे किफायती ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये है। इसके ₹5.75 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये तक जाती है। कम बजट में SUV खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो गांव की उबड़-खाबड़ सड़कों और छोटे-बड़े गड्ढों से गुजरने में मदद करता है।
- Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलता है। माइलेज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट में 18-20 kmpl और CNG वेरिएंट में 26.99 km/kg तक देती है।
- सुरक्षा के लिहाज से इसे 5-स्टार NCAP रेटिंग मिली है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, Android Auto, रियर पार्किंग कैमरा और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी लगभग 3.8 मीटर लंबाई इसे गांव की संकरी गलियों में चलाने और पार्क करने में आसान बनाती है।
2. Hyundai Exter

- Hyundai Exter उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है, जो कम कीमत में मॉडर्न डिजाइन और सुविधाजनक फीचर्स वाली SUV चाहते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपये तक है। इसमें 185 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब ग्रामीण सड़कों पर ड्राइविंग के लिहाज से उपयोगी है।
- इस SUV में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp की पावर जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका पेट्रोल वेरिएंट 19.4 किमी/लीटर तक और CNG वेरिएंट में 27.1 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं। इसका केबिन 5 लोगों के लिए पर्याप्त जगह देता है, जबकि 391 लीटर का बूट स्पेस सामान रखने में मदद करता है। डुअल-सिलेंडर CNG तकनीक की वजह से बूट स्पेस का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. Mahindra Bolero
.jpg)
- Mahindra Bolero लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में अपनी मजबूत बनावट और उपयोगिता के लिए जानी जाती है। Bolero की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये के बीच है। इसमें 180 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब रास्तों और जलभराव वाली सड़कों पर उपयोगी साबित हो सकता है।
- Bolero में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 bhp की पावर जनरेट करता है। ARAI के अनुसार इसका माइलेज 16 किमी/लीटर से 16.5 किमी/लीटर तक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत बॉडी-ऑन-फ्रेम स्ट्रक्चर है, जो इसे मजबूत बनावट प्रदान करता है।
- फीचर्स में पावर स्टीयरिंग, AC, म्यूजिक सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग और पावर विंडो शामिल हैं। इसका केबिन साधारण लेकिन स्पेशियस है और इसमें 690 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हालांकि, इसकी राइड क्वालिटी थोड़ी रफ हो सकती है और मॉडर्न फीचर्स की कमी महसूस हो सकती है।
4. Mahindra XUV 3XO

- Mahindra XUV 3XO उन ग्राहकों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है, जो ग्रामीण सड़कों पर इस्तेमाल के साथ प्रीमियम फीचर्स भी चाहते हैं। XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होकर 15.04 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है।
- इसका पेट्रोल इंजन 110 bhp और डीजल इंजन 115 bhp की पावर जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका पेट्रोल वेरिएंट 17.96 किमी/लीटर से 20.1 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है। हाल ही में इसका CNG वेरिएंट भी लॉन्च हुआ है, जिसका माइलेज 24.7 किमी/किलोग्राम है। इसमें MTV-CL डैम्पर्स दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर बेहतर राइड क्वालिटी देने में मदद करते हैं।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ट्विन 10.25-इंच स्क्रीन और 7 एयरबैग मिलते हैं। इसमें 295 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस तरह यह SUV दमदार इंजन और आधुनिक सुविधाओं का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करती है। महिंद्रा एक्सयूवी 3XO का ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 180 मिमी से 200 मिमी (वेरिएंट के अनुसार) है।
5. Tata Nexon

- Tata Nexon इस लिस्ट की एक और शानदार SUV है। Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये से 14.52 लाख रुपये के बीच है। इसमें 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि खराब और ऊबड़-खाबड़ ग्रामीण रास्तों के लिए इसे एक अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है।
- Tata Nexon को पेट्रोल, डीजल और CNG पावरट्रेन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 bhp की पावर देता है। कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल वेरिएंट 17.44 किमी/लीटर तक, डीजल वेरिएंट 24.08 किमी/लीटर तक और CNG वेरिएंट 15 से 17 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देता है।
- सुरक्षा के लिए इसे 5-स्टार NCAP रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, JBL साउंड सिस्टम और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। केबिन प्रीमियम है और इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कीमत और फीचर्स के लिहाज से Nexon एक संतुलित ऑप्शन है।
गांव के लिए कौन-सी SUV खरीदना बेहतर रहेगा?
इन पांचों SUV में से सही ऑप्शन चुनना आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। अगर आपका बजट 6 लाख रुपये के आसपास है, तो Tata Punch और Hyundai Exter पर विचार कर सकते हैं। वहीं, मजबूत बॉडी और डीजल इंजन प्राथमिकता है तो Mahindra Bolero अच्छा ऑप्शन हो सकती है। अगर आप ज्यादा पावर और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon पर विचार कर सकते हैं। खासतौर पर Nexon का 208 mm ग्राउंड क्लीयरेंस खराब ग्रामीण रास्तों के लिहाज से बेहतरीन है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।