60 से 71 kmpl तक का माइलेज और कीमत 80,000 से कम; सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-4 स्कूटर, लिस्ट में TVS भी
Best Mileage Scooters: क्या आप कम खर्च में ज्यादा माइलेज वाली स्कूटर्स की तलाश में हैं जिससे आपको रोजाना सफर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप ऐसी स्कूटर्स की तलाश में हैं जो कम खर्च में ज्यादा लंबा सफर करा सके जिससे रोजाना आने-जाने वालों का खर्च काफी कम हो जाए? अगर हां, तो यहां हम आपको ऐसी 4 पेट्रोल स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जो माइलेज के मामले में सबसे टॉप पर हैं जो 55kmpl से 71kmpl तक का माइलेज देती हैं।
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid
इसमें 125cc का एयर-कूल्ड 4 स्ट्रोल SOHC सिंगल सिलिंडर ब्लू कोर इंजन दिया गया है जो 8.2 PS की पावर और 10.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपए से लेकर टॉप-वेरिएंट के 1,00,440 रुपए तक जाती है। वहीं इस स्कूटर का माइलेज 71.33kmpl (ARAI) है जो इसे भारत में सबसे ज्यादा माइलेज वाली स्कूटर बनाता है।
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid
इस स्कूटर में 125cc का एयर-कूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर ब्लू कोर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.2 PS की पावर और 10.3 का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्मार्ट मोटर जनरेटर जो क्वाइट स्टार्ट और गाड़ी को शुरुआती स्पीड पकड़ते समय एक्सट्रा पावर देने में मदद करती है। इस स्कूटर का माइलेज है 68.75kmpl (ARAI) और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 78,980 रुपए से 99,030 तक जाती है।
Honda Activa 125
Honda Activa 125 में 123.92cc का सिंगल सिलिंडर एयर-कूल्ड PGM-FI इंजन मिलता है जो 8.42 PS की पावर और 10.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें साइलेंट स्टार्ट के साथ ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स दिया गया है और इसकी टॉप-स्पीड 90kmph है। इसक ARAI माइलेज 60kmpl है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,656 रुपए से लेकर 96,122 रुपए तक जाती है।
TVS Jupiter
TVS Jupiter में 113.3cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर BS6 इंजन दिया गया है जो 8.02PS की पावर और 9.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया के साथ 5.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटर का ARAI माइलेज 60kmpl है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74,125 रुपए से लेकर टॉप-वेरिएंट के 89,825 रुपए तक जाती है।
