113km से 301 किमी तक की रेंज और कीमत 1 लाख से कम, ये हैं डेली कम्यूट के लिए 3 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर
Daily Use Electric Scooters: रोजाना के सफर और महंगे पेट्रोल से परेशान हैं तो यह 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके डेली कम्यूट के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। शहरों की भीड़ में हर दिन का ट्रैफिग और पेट्रोल की बढ़ती कीमतें अब एक बड़ी सिरदर्दी बन चुकी है। ऐसे में अगर आप किफायती, टिकाऊ और कम मेंटेनेंस वाला स्कूटर तलाश रहे हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे अच्छा विकल्प हैं। मार्केट में कई सारे विकल्प मौजूद हैं लेकिन डेली यूज के लिए ये 3 स्कूटर्स आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं।
Bajaj Chetak C2501
इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है सिंगल चार्ज पर 113km की रेंज (IDC) दे सकती है तो वहीं इसकी टॉप-स्पीड 60kmph है। स्टैंडर्ड 750W ऑफ-बोर्ड चार्जर का इस्तेमाल करके फुल चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। Bajaj Chetak C2501 की एक्स-शोरूम कीमत 1,04,802 रुपए है।
Hero Vida VX2 Go
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी विकल्प के साथ आता है, 2.2kWh और 3.4kWh जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 99,490 रुपए और 1,20,990 रुपए है। इसके एक और वेरिएंट आता है जो Vida VX2 Go FB (Fixed Battery) है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.13 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके 2.2kWh बैटरी की रेंज 93 किमी तो वहीं 3.4kWh बैटरी की रेंज 146 किमी (ARAI) है।
इसमें 33.2 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज, 4.3 इंड का डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Ola S1 Z
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसे डेली यूज के लिए बहुत ही बेस्ट माना जाता है, दो बैटरी विकल्पों के साथ आता है जिसमें पहला है 3.1kWh जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपए है तो वहीं दूसरे 5.1kWh वाले बैटरी विकल्प की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है। 3.1kWh बैटरी की रेंज 179 किमी (IDC) और 5.1KWh बैटरी की रेंज 301 किमी (IDC) है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ईजी पार्क, रिवर्स मोड, नॉर्मल और इको जैसे दो राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें, 34 लीटर की स्टोरेज, CBS, फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Honda QC3 vs Ather Konarc: डेली ट्रैवल के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूट है बेस्ट, फुल चार्ज पर 161 किमी रेंज
