Honda QC3 vs Ather Konarc: डेली ट्रैवल के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूट है बेस्ट, फुल चार्ज पर 161 किमी रेंज
Honda QC3 vs Ather Konarc: इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के फीचर्स, बैटरी और रेंज में काफी अंतर है। आइए जानते हैं कि कौन सा बेहतर हो सकता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda 2 Wheelers India ने हाल ही में भातीय बाजार में QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। Activa e और QC1 के बाद यह इस ब्रांड का तीसरा ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल है। अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर और Ather Konarc के बीच कंफ्यूज हैं तो यहां इन दोनों की तुलना करके देख सकते हैं कि आपके लिए कौन सा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
कीमत का अंतर
भारत में Honda QC3 की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं दूसरी तरफ, Ather Konarc को एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए से लेकर 1,44,999 रुपए के बीच भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
वेरिएंट और कीमत
Honda QC3 को बाजार में सिर्फ एक ही वेरिएंट में उतारा गया है। वहीं, Ather Konarc 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसे S और Z ट्रिम में बांटा गया है। S सीरीज तीन बैटरी विकल्प के साथ है, पहला है 2.1kWh बैटरी जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है। दूसरा है, 2.7kWh बैटरी जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपए है। अगला है 3.5KWh बैटरी पैक जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपए है।
फीचर्स की तुलना
Ather Konarc में आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इल्यूमिनेटेड एथर ब्रांडिंग, एनिमेटेड रैपअराउंड लैंप, पैडेड ग्रैब रेल, लंबर सपोर्ट के साथ एडजस्टेबल बैकरेस्ट, सीक्वेंशियल गियर-ड्राइव ट्रांसमिशन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, स्मार्टवेक, मैजिककी, ऑटोपॉप और एयरवाक शामिल हैं।
Honda QC3 में 5-इंच की TFT स्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Honda RoadSync, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज एरिया और स्मार्ट की शामिल है।
बैटरी और रेंज: Ather Konarc
Ather Konarc S तीन बैटरी विकल्पों के साथ आता है, 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh जिनकी IDC रेंज 100 किमी, 125 किमी और 161 किमी तक है। Ather Konarc Z भारतीय बाजार में 2.7kWh और 3.5kWh बैटरी विकल्पों के साथ दो वेरिएंट में आता है जिसकी रेंज 125 किमी और 161 किमी है।
Honda QC3
Honda QC3 में 3.0kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो फुल चार्ज होने पर 145 किमी तक की IDC रेंज देता है। इस स्कूटर को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं जबकि पूरा चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
