विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda QC 3 Vs Bajaj Chetak: किस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:00 PM (IST)

Honda QC 3 Vs Bajaj Chetak: इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में होंडा ने हाल में ही क्‍यूसी3 को लॉन्‍च किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए विकल्‍प पेश और लॉन्‍च किए जा रहे हैं। होंडा की ओर से भी हाल में ही नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर क्‍यूसी 3 को लॉन्‍च किया गया है। जिसका मुकाबला बजाज के चेतक के साथ होगा। दोनों इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदना बेहतर विकल्‍प (Honda QC3 Vs Bajaj Chetak) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda QC3 Vs Bajaj Chetak फीचर्स

होंडा की ओर से भारतीय बाजार में क्‍यू3 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, पांच इंच डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिव‍िटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, 32 लीटर बूट स्‍पेस, की-लैस स्‍टार्ट, आगे डिस्‍क और पीछे ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

वहीं बजाज की ओर से चेतक के सी3001 स्‍कूटर को भी ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर में एलईडी हेडलाइट, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, रिवर्स मोर्ड, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, ईको और स्‍पोर्ट्स मोड, दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक, 35 लीटर बूट स्‍पेस, एलसीडी डिस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Honda QC3 Vs Bajaj Chetak रेंज

होंडा की ओर से क्‍यूसी 3 में तीन किलोवाट की बैटरी को दिया जाता है। इस बैटरी से स्‍कूटर को 145 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसे चार्ज होने में चार घंटे का समय लगता है। 

वहीं बजाज चेतक 3001 में भी तीन किलोवाट की क्षमता की बैटरी को ही दिया जाता है। इस बैटरी से स्‍कूटर को 131 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी मोटर से स्‍कूटर को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

Honda QC3 Vs Bajaj Chetak कीमत

होंडा क्‍यूसी 3 को भारतीय बाजार में 1.35 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।

वहीं बजाज चेतक 3001 को 1.14 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Ather Konarc Vs TVS iQube: किस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के बेस वेरिएंट को खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?