विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाले 3 पेट्रोल स्कूटर, मिलेगा 53-68kmpl तक का माइलेज और कीमत 1 लाख से कम

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:03 PM (IST)

Affordable Petrol Scooters: अगर आप 1 लाख से कम में बेस्ट माइलेज वाले पेट्रोल स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए 3 विकल्प आपके काफी काम आ सकते हैं जिसमें से एक तो 68km का माइलेज देती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रोज ऑफिस अप-डाउव करने और घर के छोट-मोटे कामों के लिए किफायती और बजट में आने वाला स्कूटर हर घर की जरूरत है। पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच लोग ऐसे स्कूटर की तलाश में हैं जो कम बजट में आने के साथ ही बेहतरीन माइलेज भी देते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 1 लाख से कम में आने वाले बेस्ट 3 पेट्रोल स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जिसमें Yamaha, TVS और Hero के स्कूटर शामिल हैं।

Scooter Name Engine ARAI Mileage Ex-Showroom Price
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid 125cc, Air-Cooled, 4-Stroke 68.75 kmpl ₹78,980 – ₹99,030
Hero Destini 125 124.5cc, Air-Cooled, 4-Stroke 56.2 – 59 kmpl ₹80,138 – ₹90,019
TVS Jupiter 110 113.3cc, Single-Cylinder, 4-Stroke 53.85 kmpl ₹74,700 – ₹90,525

Hero Destini 125

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है Hero Destini 125 जिसमें 124.5cc का सिलिंडर 4 स्ट्रोर एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 9bhp की पावर और 10.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस स्कूटर में ऑटोमैटिक CVT मिलता है और इसकी क्लेम्ड टॉप-स्पीड 85kmph है। Hero Destini का क्लेम्ड ARAI माइलेज 56.2 से 59kmpl के बीच है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80,138 रुपए से लेकर 90,019 रुपए तक है।

इस पेट्रोल स्कूटर में DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों की सुविधा और 5 साल या 50,000 किमी की वारंटी शामिल है। इसके टॉप वेरिएंट्स जैसे ZX और ZX+ में फंट डिस्क ब्रेक, डायमंड कट अलॉय व्हील्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे अपग्रेड्स भी मिलते हैं।

hero destini 125

TVS Jupiter 110

दूसरे नंबर पर है TVS का स्कूटर Jupiter 110 जिसमें 113.3cc का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, CVTi इंजन मिलता है जो 8.02PS की पावर और 9.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें ऑटोमैटिक CVT मिलता है और इसमें 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। TVS Jupiter 110 का ARAI माइलेज 53.85kmpl है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74,700 रुपए से लेकर 90,525 रुपए तक है।

इस स्कूटर में 5 वेरिएंट्स के साथ 33 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज है जिसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। Jupiter 110 में साइलेंट स्टार्ट और हायर वेरिएंट्स में LED हेडलैंप और इंफिनिटी लाइट बार्स दिए गए हैं। साथ ही, इसके SmartXonnect वेरिएंट्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉयस असिस्ट की सुविधा भी मिलती है।

tvss jupiter 110

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid जिसमें 125cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल सिलिंडर ब्लू कोर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.2PS की पावर औऱ 10.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के और ड्राइव के लिए इसमें ड्राइव सेंट्रीफ्यूगल क्लच के साथ V-बेल्ट ऑटोमैटिक मिलता है। Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid का ARAI माइलेज 68.75kmpl का है और एक्स-शोरूम कीमत 78,980 से 99,030 रुपए तक है।

इस स्कूटर में 12V, 5.0Ah मेंटेनेंस-फ्री बैटरी दी गई है और सेफ्टी के लिए इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच और यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस स्कूटर में मल्टी-फंक्शन और चनिंदा वेरिएंट्स पर V-आकार की LED टेल लाइट दी गई है। इसके अलावा, ऊंचे वेरिएंट्स में Y-Connect ऐप के जरिए आंसर बैक फंक्शन भी मिलता है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

यह भी पढ़ें- 60 से 71 kmpl तक का माइलेज और कीमत 80,000 से कम; सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-4 स्कूटर, लिस्ट में TVS भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।