विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 125cc की 3 बाइक, 75km फ्यूल एफिशिएंसी के साथ 12 लीटर का फ्यूल टैंक

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:59 PM (IST)

Hero Super Splendor Xtec, Honda SP 125 और TVS Raider 125 बेहतर माइलेज, दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ आती हैं।

रोजाना सफर के लिए बेहतरीन 125cc बाइक्स

रोजाना सफर के लिए बेहतरीन 125cc बाइक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप रोजाना बाइक से सफर करते हैं और पेट्रोल का खर्च कम रखना चाहते हैं, तो 125cc सेगमेंट की ये 3 बाइक्स आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। इनमें 75 kmpl तक माइलेज, दमदार इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। खास बात है कि एक बाइक में 12 लीटर तक का फ्यूल टैंक भी दिया गया है। आइए जानते हैं Hero, Honda और TVS की इन तीनों बाइक्स की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में।

सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 125cc बाइक्स

बाइक का नाम

इंजन

माइलेज

एक्स-शोरूम कीमत

Hero Super Splendor Xtec

124.7cc, एयर-कूल्ड

75 kmpl (ARAI), 55-61 kmpl (वास्तविक)

₹87,500 – ₹91,000

Honda SP 125

123.94cc, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड

55-65 kmpl

₹90,498 – ₹98,086

TVS Raider 125

124.8cc, एयर और ऑयल-कूल्ड

60-67 kmpl (दावा), 55-60 kmpl (वास्तविक)

₹84,990 – ₹1,03,170

1. Hero Super Splendor Xtec

Hero Super Splendor Xtec उन लोगों के लिए एक ऑप्शन है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छी माइलेज वाली 125cc बाइक तलाश रहे हैं। इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 10.7 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

माइलेज की बात करें तो Hero Super Splendor Xtec का ARAI माइलेज 75 kmpl है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। Hero Super Splendor Xtec के 2.0 Disc वेरिएंट की कीमत 91,000 रुपये और 2.0 Drum वेरिएंट की कीमत 87,500 रुपये है।

2. Honda SP 125

Honda SP 125 भी 125cc सेगमेंट की काफी पॉपुलर बाइक है। इसमें 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

Honda SP 125 का माइलेज राइडिंग स्पीड और ट्रैफिक की स्थिति के आधार पर लगभग 55 से 65 kmpl के बीच है। इसमें 11 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक का कर्ब वेट लगभग 116 किलोग्राम है, जबकि DLX वेरिएंट का वजन करीब 117 किलोग्राम है। इसकी सीट हाइट 790 mm है। Honda SP 125 के STD वेरिएंट में ड्रम ब्रेक मिलता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 90,498 रुपये है। वहीं, DLX वेरिएंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 98,086 रुपये है।

3. TVS Raider 125

TVS Raider 125 उन बाइक खरीदारों के लिए एक ऑप्शन है, जो माइलेज के साथ बेहतर पावर और आधुनिक फीचर्स भी चाहते हैं। इसमें 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड, 3-वाल्व पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 11.22 bhp की पावर और 11.2 से 11.75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

TVS Raider 125 का माइलेज 60 से 67 kmpl तक का मिलता है। वहीं, वास्तविक सड़कों पर इसका माइलेज आमतौर पर 55 से 60 kmpl के आसपास बताया गया है। इसमें 10 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक का कर्ब वेट लगभग 123 से 124 किलोग्राम, सीट हाइट 780 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है।

TVS Raider 125 कई वेरिएंट में आती है। इसके Drum वेरिएंट की कीमत 84,990 रुपये है, जबकि Single Seat वेरिएंट की कीमत 90,800 रुपये है। iGO और Split Seat वेरिएंट की कीमत 95,350 रुपये है। वहीं, SSE (Super Squad Edition) की कीमत 97,250 रुपये, SXC DD की कीमत 1,01,050 रुपये और TFT DD वेरिएंट की कीमत 1,03,170 रुपये है।

यह भी पढ़ें- 80km तक का माइलेज देती है ये 3 सस्ती बाइक्स, कीमत 70,000 रुपये से है कम, फीचर्स भी मिलते हैं दमदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।