विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra या Kia Seltos; माइलेज के मामले में कौन है बेस्ट? जानें कीमत और पावर का अंतर

Published: Sat, 25 Apr 2026 05:30 PM (IST)

TATA Sierra vs Kia Seltos: मिड-साइड SUV सेगमेंट में इन दोनों गाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहता है। आइए जानत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra और Kia Seltos उन चुनिंदा मिड-साइज SUV में से हैं जिनमें इंजन के कई विकल्प मिलते हैं। इनमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल है। दानों कारों में मैनुअल CVT, DCT, iMT और टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक जैसे कई गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। यहां हम दोनों विकल्पों के ARAI माइलेज के आंकड़ों की तुलना करेंगे।

माइलेज की तुलना

नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के मामले में TATA Sierra का माइलेज Kia Seltos से ज्यादा है। मैनुअल गियरबॉक्स में Sierra 0.9 किमी प्रति लीटर आगे हैं जबकि Sierra का DCT वेरिएंट Seltos के पेट्रोल-CVT से 0.4 किमी प्रति लीटर अधिक माइलेज देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि Sierra का इंजन एटकिंसन साइकिल तकनीक पर काम करता है जो माइलेज को बेहतर बनाती है।

डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन

डीजल इंजन की बात करें तो Seltos का माइलेज Sierra से पीछे है। मैनुअल में 1.86 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक में 1.48 किमी प्रति लीटर का अंतर है। हालांकि, टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक के मामले में Seltos टर्बो-DCT का दावा किया माइलेज Sierra टर्बो-पेट्रोल से 2.2 किमी प्रति लीटर ज्यादा है। Seltos टर्बो-पेट्रोल-इंजन के साथ iMT गियरबॉक्स का विकल्प भी देती है जिसका माइलेज 15.6 किमी प्रति लीटर है।

इंजन और पावर

TATA Sierra और Kia Seltos दोनों में तीन तरह के विकल्प मिलते हैं- 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन। पेट्रोल वर्जन में Sierra 106hp का पावर देता है जबकि Seltos 115hp पावर और 144nm का टॉर्क देती है। टर्बो-पेट्रोल की बात करें तो, दोनों का इंजन 160hp का पावर लेकिन Seltos में टॉर्क थोड़ा ज्यादा है (253nm) जबकि Sierra में 250nm है।

Sierra का डीजल इंजन 118hp और 260nm (ऑटोमैटिक में 280nm) टॉर्क देता है। वहीं, Seltos डीजल 116hp और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कितनी है दोनों की कीमत

TATA Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए से 21.29 लाख रुपए के बीच है। वहीं Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए तक जाती है। ये दोनों ही मिड-साइज SUV हैं और बाजार में इनका मुकाबला Hyundai Creta, TATA Curvv, Citroen Aircross और Bosalt, Maruti Victoris और Grand Vitara जैसी कारों से है।

दोनों के माइलेज की तुलना:

इंजन और गियरबॉक्स टाटा सिएरा (माइलेज) किया सेल्टोस (माइलेज) अंतर
पेट्रोल मैनुअल 17.4 16.5 +0.9
पेट्रोल DCT 16.9 - -
पेट्रोल CVT - 16.5 -
डीजल मैनुअल 21.26 19.4 +1.86
डीजल ऑटोमैटिक 19.22 17.8 +1.42
टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक 15.3 - -
टर्बो-पेट्रोल DCT - 17.5 -
टर्बो-पेट्रोल iMT - 15.6 -

यह भी पढ़ें- TATA Sierra ने छुआ 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा; अब CNG मॉडल ला सकती है टाटा, देखें फीचर्स