विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra ने छुआ 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा; अब CNG मॉडल ला सकती है टाटा, देखें फीचर्स

Published: Fri, 24 Apr 2026 01:30 PM (IST)

TATA Sierra CNG: TATA Motors की लोकप्रिय Sierra ने 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। अब कंपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra ने हाल ही में 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इस SUV की भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी इसका प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है। साथ ही, कंपनी ने यह पक्का कर दिया है कि TATA Sierra AWD और TATA Sierra CNG पर काम चल रहा है और इन्हें भविष्य में लॉन्च किया जाएगा।

Sierra CNG की टेस्टिंग शुरू

हाल ही में TATA Sierra के एक टेस्ट मॉडल की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। इससे संकेत मिलता है कि TATA Sierra CNG की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। आइए, आने वाली TATA Sierra CNG के संभावित फीचर्स और इंजन के बारे में जानते हैं।

क्या हो सकते हैं फीचर्स?

उम्मीद है कि TATA Sierra CNG में वो सभी फीचर्स मिलेंगे जो वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध मॉडल्स में दिए गए हैं। Sierra CNG के फीचर्स की लिस्ट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वाला डुअल-स्क्रीन सेटअप शामिल हो सकता है। इसके अलावा, व्हाइट थीम इंटीरियर, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल सीटें और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिल सकता है।

साथ ही, इसमें JBL का म्यूजिक सिस्टम और ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।

इंजन और पावर

उम्मीद है कि TATA Sierr CNG में कंपनी की iCNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें दो CNG टैंक मिलेंगे। Sierra का CNG मॉडल पेट्रोल या डीजल मॉडल की तुलना में थोड़ी कम पावर और टॉर्क दे सकता है। साथ ही, कंपनी TATA Sierra CNG को 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। इस इंजन का स्टैंडर्ड मॉडल 106ps की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई नई BMW F 450 GS, जानें कीमत फीचर्स और इंजन की डिटेल्स