विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट है ये कार, 5.75 लाख की कीमत में 21 का माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:30 AM (GMT+05:30)

अगर आप 10 लाख से कम बजट में एक अच्छी, मजबूत और फैमिली के लिए एक 5-स्टार रेटिंग वाली कार ढूंढ रहे हैं तो TATA Punch एक बेहतर विक्लप हो सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप अपनी फैमिली के लिए एक ऐसी कार खरीदने की सोच रहे हैं जो कम बजट में आने के साथ-साथ सुरक्षित भी हो? अगर हां, तो यहां हम आपको 1 गाड़ी के बारे में बताएंगे जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए है और 21-27kmpl तक का माइलेज देती है। हम यहां बात कर रहे हैं TATA Punch के बारे में जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली हुई हैं।

TATA Punch इंजन

TATA Puch में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 1.2L NA पेट्रोल जो 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन है और लगभग 87-88bhp की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा है, 1.2L टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन है और लगभग 118-120bhp की पावर औऱ 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके अलावा इसमें 1.2L CNG का विकल्प भी मिलता है जिसमें 1199cc का 3-सिलिंडर मिलता है जो लगभग 72-73bhp की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आती है।

Powertrain & Transmission ARAI Mileage
1.2L Petrol – 5-Speed Manual (MT) 20.09 kmpl
1.2L Petrol – Automatic (AMT) 18.80 kmpl
1.2L Turbo Petrol – 6-Speed Manual (MT) ~17.50 kmpl
1.2L iCNG – Manual (MT) 26.99 km/kg
1.2L iCNG – Automatic (AMT) Up to 26.99 km/kg (claimed)

डाइमेंशन ब्रेक्स और सस्पेंशन

TATA Punch की लंबाई 3,876mm, चौड़ाई 1,742mm, व्हीलबेस 2,445mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 193mm है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह है और बूट स्पेस की बात करें तो पेट्रोल/टर्बो वेरिएंट में 366 लीटर और CNG वेरिएंट में 210 लीटर की जगह मिलती है। फ्यूल टैंक के लिए इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 60 लीटर की CNG कैपेसिटी दी गई है।

TATA Punch में आगे की तरफ मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे की तरफ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इस गाड़ी में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं और इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

TATA Punch की सेफ्टी

TATA Punch को BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इसमें सीटबेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड लॉक, ओवरस्पीड वॉर्निंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक के साथ-साथ इंजन इमोबिलाइजर भी मिलता है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

TATA Punch में आपको 360-डिग्री सराउंड कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल/हिल होल्ड असिस्ट और TPMS भी मिलता है। साथ ही, इस गाड़ी में रियर डिफॉगर, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और चुनिंदा ट्रिम्स पर ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह 5.75 लाख रुपए से लेकर 10.77 लाख रुपए तक जाती है।

Variant Fuel Transmission Ex-Showroom Price
Punch Smart Petrol Manual ₹5.75 Lakh
Punch Pure Petrol Manual ₹6.65 Lakh
Punch Smart CNG CNG Manual ₹6.85 Lakh
Punch Pure Plus Petrol Manual ₹7.17 Lakh
Punch Pure Plus S Petrol Manual ₹7.52 Lakh
Punch Pure CNG CNG Manual ₹7.68 Lakh
Punch Pure Plus AMT Petrol Automatic (AMT) ₹7.75 Lakh
Punch Adventure Petrol Manual ₹7.77 Lakh
Punch Pure Plus S AMT Petrol Automatic (AMT) ₹8.10 Lakh
Punch Adventure S Petrol Manual ₹8.12 Lakh
Punch Pure Plus CNG CNG Manual ₹8.20 Lakh
Punch Adventure AMT Petrol Automatic (AMT) ₹8.35 Lakh
Punch Accomplished Petrol Manual ₹8.47 Lakh
Punch Adventure Turbo Petrol (Turbo) Manual ₹8.47 Lakh
Punch Pure Plus S CNG CNG Manual ₹8.55 Lakh
Punch Pure Plus CNG AMT CNG Automatic (AMT) ₹8.77 Lakh
Punch Adventure CNG CNG Manual ₹8.80 Lakh
Punch Accomplished AMT Petrol Automatic (AMT) ₹9.05 Lakh
Punch Adventure S CNG CNG Manual ₹9.15 Lakh
Punch Accomplished Plus S Petrol Manual ₹9.17 Lakh
Punch Adventure CNG AMT CNG Automatic (AMT) ₹9.37 Lakh
Punch Accomplished CNG CNG Manual ₹9.50 Lakh
Punch Adventure S CNG AMT CNG Automatic (AMT) ₹9.72 Lakh
Punch Accomplished Plus S AMT Petrol Automatic (AMT) ₹9.75 Lakh
Punch Accomplished Plus S Turbo Petrol (Turbo) Manual ₹9.97 Lakh
Punch Accomplished Plus S CNG AMT CNG Automatic (AMT) ₹10.77 Lakh

यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम कीमत में 27km का माइलेज और ABS जैसे फीचर्स, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।