विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Harrier EV के Fearless Plus 75 वेरिएंट को खरीदकर घर है लाना, 10 लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएी EMI, जानें पूरी डिटेल

Published: Tue, 24 Jun 2025 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 10:03 AM (IST)

Tata Harrier EV एसयूवी को तीन जून को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। अगर आप इसके Fearless Plus ...और पढ़ें

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से Tata Harrier EV को तीन जून 2025 को ही लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही इस एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू की जाएगी। अगर आप भी इसके Fearless Plus 75 वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और 10 लाख रुपये की Down Payment देने के बाद घर लाना चाहते हैं तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tata Harrier EV Price

टाटा मोटर्स की ओर से हैरियर ईवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। अगर आप इसके Fearless Plus 75 वेरिएंट को घर लाना चाहते हैं तो इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.18 लाख रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 25 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 26.46 लाख रुपये हो जाती है।

10 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Tata Harrier EV के Fearless Plus 75 वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में 10 लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 16.46 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 16.46 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 26491 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 16.46 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 26491 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Harrier EV के लिए 5.78 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 32.25 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Tata की ओर से Harrier EV को प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Mahindra BE6, Mahindra XEV9e, Hyundai Creta EV जैसी Electric SUV के साथ होता है। इनके अलावा इसे जल्‍द ही Maruti E Vitara, Toyota Hyryder Electric, Kia Carens Clavis EV जैसी एसयूवी और एमपीवी से भी चुनौती मिल सकती है।