विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Skoda Kylaq पर ₹90,000 तक की छूट, Kushaq और Slavia पर भी मिल रहे हैं बंपर डिस्काउंट

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:34 PM (IST)

Skoda ने अक्टूबर 2026 में Kylaq पर 90,000 रुपये तक, Kushaq पर 80,000 रुपये तक और Slavia पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट पेश किए हैं।

स्कोडा की कारों पर बंपर छूट

स्कोडा की कारों पर बंपर छूट

HighLights

  1. Skoda Kylaq पर मिल रहा है ₹90,000 तक का डिस्काउंट।

  2. Skoda Kushaq पर ₹80,000 और Slavia पर ₹30,000 तक की छूट।

  3. ये आकर्षक ऑफर्स अक्टूबर 2026 तक सभी डीलरशिप पर उपलब्ध।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। स्कोडा ने भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपनी चुनिंदा कारों पर आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं। इन ऑफर्स में डीलर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे शामिल हैं। इन लाभों के तहत Skoda Kylaq पर अधिकतम 90,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। वहीं, Skoda Kushaq पर 80,000 रुपये तक और Skoda Slavia पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। आइए इन ऑफर्स के बारे में विस्तार में जानते हैं।

Skoda Kylaq पर ऑफर्स

Skoda Kylaq पर अक्टूबर 2026 में अधिकतम 90,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इस ऑफर में डीलर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं। इन सभी छूट को मिलाकर कार की खरीद पर अच्छी बचत करने का मौका मिल रहा है। Kylaq पर मिलने वाले ऑफर्स में अधिकतम 40,000 रुपये का डीलर डिस्काउंट, पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा है। वहीं, अधिकतम 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस तरह, तीनों लाभों की अधिकतम राशि को जोड़ने पर कुल फायदा 90,000 रुपये तक पहुंच जाती है।

 

Skoda मॉडल

कुल डिस्काउंट

Skoda Kylaq

₹90,000 तक

Skoda Kushaq

₹80,000 तक

Skoda Slavia

₹30,000 तक

Skoda Kodiaq

कोई ऑफर नहीं

Skoda Kylaq की कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होकर 13.09 लाख रुपये तक जाती है। यह कॉम्पैक्ट SUV केवल 1.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Kia Sonet जैसी कारों से होता है।

Skoda Kushaq पर डिस्काउंट

Skoda Kushaq पर अक्टूबर 2026 में 80,000 रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इस मिडसाइज SUV मॉडल पर मिलने वाले ऑफर्स में अधिकतम 30,000 रुपये का डीलर डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा, ग्राहक की पात्रता के आधार पर 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल रहा है।

Kushaq की कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू होकर 19.19 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV 1.0-लीटर और 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इंजन के इन दो विकल्पों के कारण ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार उपयुक्त वेरिएंट चुन सकते हैं। Skoda Kushaq का मुकाबला Volkswagen Taigun, Hyundai Creta, Tata Sierra, Kia Seltos, Renault Duster और Maruti Victoris जैसी SUVs से होता है।

Skoda Slavia पर बेनिफिट

Skoda Slavia पर अक्टूबर 2026 में 30,000 रुपये तक के बेनिफिट उपलब्ध हैं। इसमें अधिकतम 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है। कुल मिलाकर 30,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है।

Skoda Slavia की कीमत 10 लाख रुपये से 18.84 लाख रुपये तक है। इसमें Kushaq के समान 1.0-लीटर और 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। भारतीय बाजार में Slavia का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Volkswagen Virtus जैसी सेडान से होता है।

डिस्क्लेमर- Skoda की ओर से दिए जा रहे ये ऑफर्स 31 अक्टूबर 2026 तक वैध हैं। इसका मतलब है कि ग्राहकों को इस अवधि के दौरान संबंधित डीलरशिप से ऑफर की उपलब्धता और लागू शर्तों की जानकारी लेनी चाहिए। स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर किसी विशेष मॉडल या वेरिएंट पर मिलने वाले लाभ में अंतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारों पर बंपर डिस्टकाउंट, फेस्टिव सीजन में ₹85,000 तक की मिल रही छूट