विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield की सबसे पावरफुल बाइक: 90 साल पहले आती थी 1140cc की मॉन्सटर बाइक, कार जैसा था गियर सिस्टम

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:30 AM (IST)

Royal Enfield Most Powerful Bike: अगर आपको लगता है कि GT 650 या आने वाली Himalayan 750 रॉयल एनफील्ड की ...और पढ़ें

Images: Motorworld by V.Sheyanov

Images: Motorworld by V.Sheyanov

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज जब भी Royal Enfield की सबसे बड़ी और पावरफुल बाइक्स की बात होती है तो लोगों के दिमाग में Intrceptor 650, Continental GT 650 या Super Meteor 650 का नाम आता है और अब तो Himalayan 750 भी आने वाली है। कई लोगों को लगता है कि कंपनी ने आज तक 650cc तक की ही बाइक्स बनाई हैं। लेकिन अगर आप Royal Enfield के इतिहास में जाएंगे तो आपको एक ऐसी मॉन्सटर बाइक को बारे में पता चलेगा जिसके सामने आज की सुपरबाइक्स छोटी नजर आती हैं।

करीब 90 साल पहले Royal Enfield ने 1140cc के दमदार V-Twin इंजन वाली बाइक बनाई थी जिसका नाम था Royal Enfield KX। यह न सिर्फ कंपनी के इतिहास की सबसे बड़े इंजन वाली बाइक थी बल्कि उस दौर की सबसे लग्जरी मोटरसाइकिल मानी जाती थी।

कब और क्यों बनी थी यह बाइक?

साल 1936 में Royal Enfield एक पूरी तरह से ब्रिटिश कंपनी थी और इसका प्लांट ब्रिटेन के Reddith में था। 1930 के दशक में आम लोगों के इस बाइक को खरीदना काफी महंगा होता था तो ऐसे में लोग फैमिली के साथ ट्रैवल करने के लिए बाइक के साथ साइडकार लगाकर चलाते थे। भारकी साइडकार को खीचनें और ऊचं पहाड़ी रास्तों पर चढ़ने के लिए पावरफुल इंजन की जरूरत पड़ती थी।

इसी जरूरत को पूरा करने के लिए Royal Enfield ने 1936 में मॉडल KX को लॉन्च किया था। कंपनी उस समय इस बाइक का विज्ञापन यह लिखकर करती थी- The Last Word in Luxury Motorcycles।

कार जैसा था गियर सिस्टम

Royal Enfield KX का इंजन जितना बड़ा था उस चलाने का तरीका उतना ही अनोखा था। आज की बाइक्स में पैर से गियर बदले जाते हैं और हाथ से क्लच दबाया जाता है लेकिन इस बाइक में सिस्टम बिल्कुल उल्टा और कार जैसा था। इसके फ्यूल टैंक के राइट साइट में एक लंबा हैंड लीवर लगा होता था जिससे बाइक चलाने वाला हाथ से गियर बदलता था। गियर बदलने के लिए बाएं पैर से क्लच दबाना पड़ता था, जैसे आज कार ड्राइविंग के वक्त करते हैं।

royal enfield kx engine

इंजन और पावर

इस बाइक में 1,140cc का एयर-कूल्ड साइड वाल्व V-Twin इंजन मिलता था जो लगभग 32bhp की पावर जनरेट करता था जो 1930 के समय में किसी सुपरबाइक से कम नहीं था। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत थी इसका टॉर्क जो इतना ज्यादा स्मूथ था कि टॉप-गियर में भी बिना झटके लिए 15 से 20kmph की स्पीड पर चल सकता था। वहीं, इस बाइक के उस समय में 125 से 130kmph की स्पीड का दावा किया गया था।

royal enfield kx engine (1)

डिजाइन और फीचर्स

बिना साइडकार के ही इस बाइक का वजन तकरीबन 210 से 225kg का हुआ करता था और दोनों सिलिंडर से अलग-अलग क्रोम साइलेंसर निकलते थे जो इसे बहुत ही दमदार रोड प्रेजेंस देते थे। इसके अगले पहिए में उस दौर के Girder Forks दिए गए थे जबकि पिछला हिस्सा रिजिड था, यानी पीछे शॉकर नहीं थे और बस सीट के नीचे स्प्रिंग लगे थे। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में 8-इंच के ड्रम ब्रेक्स मिलते थे।

royal enfield kx look

क्यों बंद हो गई बाइक?

Royal Enfield KX का सफर बहुत लंबा नहीं चल पाया था और इसका निर्माण सिर् 1936 से 1939 तक ही हुआ। साल 1939 में World War II शुरू होने के बाद ब्रिटिश सरकार ने Royal Enfield को आम लोगों की लग्जरी बाइक्स बनाने की जगह हल्की और सस्ती मिलिट्री बाइक्स बनाने का आदेश दिया। इस वजह से कंपनी को अपनी ये 1140cc वाली बाइक के प्रोडक्शन को हमेशा के लिए बंद करना पड़ा।

royal enfield kx lights

आज कितनी होगी कीमत

युद्ध की वजह से इस बाइक की बहुत ही कम यूनिट्स बन पाई थीं। आज दुनियाभर में बहुत कम ही Royal Enfield KX बाइक्स बची हैं जो बड़े विंटेज कलेक्टरों या म्यूजियम में रखी हुई हैं। अगर आज यह बाइक नीलामी में आती हैं तो भारतीय रुपए में इसकी कीमत 50 से 70 लाख तक तो आसानी से पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Himalayan 750 में पहली बार मिले एकदम नए 11 धांसू फीचर्स, Royal Enfield की दूसरी बाइक्स में अबतक नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।