विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Triber के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:29 AM (IST)

भारतीय बाजार में Renault की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Renault Triber को ऑफर किया जाता है। अगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में रेनो की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में नई Renault Triber को ऑफर किया जाता है। रेनो की इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो एक लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Triber कीमत

Renault की ओर से Triber के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 28 हजार रुपये आरटीओ और करीब 28 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Renault Tiber की ऑन रोड कीमत करीब 6.37 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

एक लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.37 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.37 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 8730 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.37 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8730 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Renault Triber बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.96 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.33 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

रेनो की ओर से Triber को बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Nissan Gravire, Kia Carens जैसी बजट एमपीवी कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे एंट्री लेवल सेगमेंट की एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- 2026 में इन 10 गाड़ियों को BNCAP से मिली 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग, Mahindra से लेकर Kia तक हैं लिस्‍ट में शामिल