विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7.03 लाख में 20km का माइलेज, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 5 वेरिएंट, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये SUV

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:00 AM (IST)

SUV Under 10 Lakh: अगर आप अपनी 5 लोगों की फैमिली के लिए एक किफायती, बेहतरीन माइलेज और सेफ्टी फीचर्स वाली कॉम्पैक्ट SUV ढूंढ रहे हैं तो Kiger आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई और कारों की ज्यादा कीमतों की वजह से एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए पहली कार खरीदना काफी मुश्किल भरा हो गया है। सभी एक ऐसी कार चाहते हैं तो स्टाइलिश होने के साथ-साथ सुरक्षित और सस्ती भी हो। अगर आपका बजट 10 लाख से कम है तो Renault Kiger आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह कॉम्पैक्ट SUV 20kmpl से ज्यादा का माइलेज देने के साथ-साथ 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स के साथ आती है। आइए इसके बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

Renault Kiger इंजन

इस गाड़ी में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 1.0L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो लगभग 71bhp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT के साथ जोड़ा गया है। दूसरा 1.0 L टर्बो पेट्रोल इंजन है जो लगभग 98.63bhp की पावर और 152-160nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ मैनुअल या X-ट्रॉनिक CVT ऑटोमैटिक मिलता है और साथ ही इसमें Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

वहीं, अगर इस बाइक के माइलेज की बात करें तो इसका ARAI माइलेज 17.63 से 20.5kmpl है जो इंजन, ट्रांसमिशन और फ्यूल टाइप के मुताबिक है। Renault Kiger में 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

renault kiger suv

Renault Kiger सेफ्टी और फीचर्स

Kiger में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-असिस्ट, TPMS और रियर/मल्टी-व्यू या 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल/TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर वेंट्स के साथ ऑटो या मैनुअल AC, क्रूज कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं।

renault kiger inerior

Renault Kiger- Authentic, Evolution, Evolution+ Techno और Emotion ट्रिम्स में आती है। यहां इसके हर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत दी गई है।

Variant Engine & Gearbox Ex-Showroom Price Claimed Mileage
Authentic 1.0L NA MT ₹5.81 Lakh 19.71 kmpl
Evolution 1.0L NA MT ₹6.59 Lakh 19.71 kmpl
Evolution AMT 1.0L NA AMT ₹7.03 Lakh 19.83 kmpl
Evolution Plus 1.0L NA MT ₹7.03 Lakh 19.71 kmpl
Evolution Plus AMT 1.0L NA AMT ₹7.49 Lakh 19.83 kmpl
Techno / Techno DT 1.0L NA MT ₹7.60 Lakh 19.71 kmpl
Evolution Plus Turbo 1.0L Turbo MT ₹7.93 Lakh 19.71 kmpl
Techno AMT / Techno DT AMT 1.0L NA AMT ~₹7.90–₹8.70 Lakh 19.83 kmpl
Techno Turbo 1.0L Turbo MT ₹8.50 Lakh 17.63 kmpl
Emotion / Emotion DT 1.0L NA MT ~₹8.37–₹8.50 Lakh 19.71 kmpl
Techno Turbo CVT / DT CVT 1.0L Turbo CVT ₹9.40 Lakh 17.63 kmpl
Emotion Turbo / Emotion Turbo DT 1.0L Turbo MT ₹9.40 Lakh 20.38 kmpl
Emotion Turbo CVT / DT CVT 1.0L Turbo CVT ₹10.40 Lakh 17.63 kmpl

यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम कीमत में 27km का माइलेज और ABS जैसे फीचर्स, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।