विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7-सीटर SUV; 21kmpl का माइलेज, 6 एयरबैग और कीमत 5.81 लाख से शुरू

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:30 AM (IST)

Affordable 7 Seater: अगर आप भी अपनी 7 लोगों की बड़ी फैमिली के लिए एक सस्ती 7-सीटर गाड़ी की तलाश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप अपनी 7 लोगों की बड़ी फैमिली के लिए एक कम बजट में 7-सीटर गाड़ी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको एक बेहतरीन गाड़ी के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं Renult Triber की जो शानदार केबिन स्पेस, सेफ्टी फीचर्स और अच्छे माइलेज के साथ आती है। आइए जानते हैं कि कैसे यह 7-सीटर गाड़ी आपकी फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Renault Triber में 1.0 लीटर 3 सिलिंडर इंजन आता है जो 72bhp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल मैनुअल पर 21kmpl (ARAI) और पेट्रोल ऑटोमैटिक पर 17-18.2kmpl (ARAI) है।

वहीं, दूसरा है 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन जो 100bhp की पावर और 180nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस गाड़ी में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

डाइमेंशन और कैपेसिटी

इस गाड़ी की लंबाई 3,985mm, चौड़ाई 1,734mm और ऊंचाई 1,643mm है। इसका व्हीलबेस 2,636mm और बिना लोड के ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसमें थर्ड रो की सीटों के साथ 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। इसके अलावा, इसमें 84 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसे सीटों को मोड़ने या हटाने के बाद 625 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

सस्पेंशन ब्रेक और टायर्स

इस गाड़ी के फ्रंट में मैक्फरसन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक टिल्ट स्टीयरिंग और 15-इंच के टायर दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स

इस गाड़ी में सुरक्षा के लिए 6 स्टैंडर्ड एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर और TPMS दिया गया है। इसके पिछले वेरिएंट्स ने ग्लोबल NCAP में 4-स्टार रेटिंग हासिल की थी। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्स और कीमत

इसमें इंफोटेनमेंट के लिए वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल LED/सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड सेंटर स्टोरेज बॉक्स मिलता है। Renault Triber की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपए से लेकर 10.20 लाख रुपए के बीच है।

यह भी पढ़ें- 5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार