विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Radial vs Normal Tyre: कौन हैं आपकी गाड़ी के लिए बेस्ट और सुरक्षित? यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published: Sun, 08 Nov 2026 09:00 AM (IST)

यह लेख रेडियल और नॉर्मल टायरों की बनावट, फायदे और अंतर की तुलना करता है। यह आपकी गाड़ी के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम अपनी गाड़ी के लिए नए टायर खरीदने जाते हैं तो हमारे सामने कई तरह के विकल्प होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाम है Radial Tyre और Normal Tyre। कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि इन दोनों टायरों में क्या अंतर है या कौन सा टायर ज्यादा मजबूत होता है? इसके अलावा, और भी सवाल रहते हैं कि किसकी लाइफ लंबी है और हमारी गाड़ी के लिए कौन सा टायर सही है? अगर आप भी यहीं सब सोचते हैं तो यहां हम आपको इसके जवाब के बारे में बताएंगे।

क्या होते हैं Radial Tyre?

Radial Tyre आज के समय में कारों और कई दूसरी नई गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाला टायर है। इस टायर को ऐसे बनाया जाता है कि इसके अंदर मौजूद रबर और मजबूत थ्रेड्स की परतें टायर के बीच से किनारों की तरफ लगभग 90 डिग्री के एंगल पर होती हैं। इसकी इसी बनावट की वजह से रोड पर अच्छी ग्रिप बनाता है और राइड करते समय कम गर्म होता है।

क्या हैं इसके फायदे:

  • सड़क पर अच्छी ग्रिप पर मिलती है।
  • कॉर्नर पर अच्छी पकड़।
  • कम रोलिंग रेजिस्टेंस की वजह से बेहतर माइलेज।
  • हाई स्पीड पर बेहतर कंट्रोल।

कैसे होते हैं Normal Tyre?

नॉर्मल टायर को तकनीकी तौर पर Bias Ply Tyer कहा जाता है और इसकी बनावट Radial Tyre से अलग होती है। इसके अंदर मौजूद थ्रेड्स और रबर की परतों को एक-दूसरे के ऊपर ऐसे लगाया जाता है जिससे ये एक-दूसरे को क्रॉस करती हैं। इस तरह की बनावट की वजह से पूरा हिस्सा एक साथ थोड़ा ज्यादा फ्लेक्सिबल रहता है। ऐसे टायर कुछ खास कामों और पुरानी गाड़ियों में इस्तेमाल किए जाते हैं।

Normal Tyre के फायदे:

  • इसकी बनावट मजबूत होती है।
  • खराब रास्तों पर उपयोगी हो सकती है।
  • कीमत में सस्ती होती हैं।
  • कम स्पीड और कम वजन उठाने के लिए बेस्ट हैं।

दोनों में क्या है अंतर?

अंतर का आधार Radial Tyre Normal Tyre
बनावट धागे 90 डिग्री के आसपास लगे होते हैं धागे तिरछे और क्रॉस तरीके से लगे होते हैं
सड़क पर पकड़ आमतौर पर बेहतर सामान्य
ड्राइविंग आराम ज्यादा आरामदायक तुलनात्मक रूप से कम आरामदायक
माइलेज बेहतर माइलेज में मदद कर सकता है आमतौर पर कम
गर्म होना कम गर्म होता है ज्यादा गर्म हो सकता है
टायर की लाइफ आमतौर पर ज्यादा इस्तेमाल के अनुसार कम हो सकती है
हाईवे पर प्रदर्शन बेहतर सीमित
कीमत कुछ मामलों में ज्यादा कुछ मामलों में कम

आपकी गाड़ी के लिए क्या बेहतर?

  • अगर आप कार चलाते हैं: अगर आप रोजाना शहर में गाड़ी चलाते हैं या हाईवे पर लंबी दूरी का सफर करते हैं तो Radial Tyre एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इससे आपको बेहतर ड्राइविंग कंफर्ट, सड़क पर अच्छी ग्रिप मिलती है।
  • बाइक या स्कूटर: आजकल ज्यादातर मॉडर्न बाइक और स्कूटर में Radial या दूसरे मॉडर्न डिजाइन वाले टायर इस्तेमाल होते हैं। अपनी गाड़ी के मॉजल के मुताबिक कंपनी द्वारा बताए गए टायर को चुनना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

नए टायरों को खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है जैसे- टायर का साइज, लोड इंडेक्स, स्पीड रेटिंग, कंपनी और क्वालिटी, टायर की डेट और हवा का प्रेशर, इन सभी चीजों की जांच अच्छे तरीके से करने के बाद ही गाड़ी में नए टायरों को लगवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत की 3 सबसे कम मेंटेनेंस वाली कारें, डेली ट्रैवल के लिए हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।