ये हैं भारत की 3 सबसे कम मेंटेनेंस वाली कारें, डेली ट्रैवल के लिए हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन
Low Maiintenacene Cars: यहां हम आपको देश में बिकने वाली 3 सबसे कम मेंटेनेंस खर्च वाली कारों के बारे में बताएंगे।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में कार खरीदना हर भारतीय मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है, लेकिन कार खरीदने के बाद उसमें आने वाला खर्च भी बहुत मायने रखता है। पेट्रोज-डीजल, सर्विस और रिपेयरिंग, इंश्योरेंस जैसे कई खर्च आपकी जेब पर असर डालते हैं। कई बार लोग सस्ती कार को खरीद लेते हैं लेकिन बाद में उसके मेंटेनेंस पर काफी पैसे भी खर्च होते हैं। यहां हम आपको भारत में ऐसी ही 3 कारों के बारे में बताएंगे जिसका मेंटेनेंस बहुत कम माना जाता है जिसमें Maruti और TATA की गाड़ियां शामिल हैं।
Maruti Suzuki Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10 कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो खासतौर पर छोटी फैमिली और शहर में डेली सफर करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है इसके मेंटेनेंस में आने वाला कम खर्च। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और इसकी सर्विस भी दूसरी गाड़ियों की तरफ मुश्किल नहीं है।
Maruti Suzuki Wagon R
यह भारत की सबसे लोकप्रिय फैमिली कारों में से एक है। इस गाड़ी में अच्छा केबिन स्पेस मिलता है और बैठने के लिए भी कंफर्टेबल है। Wagon R अपनी कम रनिंग कॉस्ट के लिए जानी जाती है और इसमें मिलने वाला इंजन भी बहुत टिकाऊ है। इन सबके अलावा, इसके स्पेयर पार्ट्स भी बहुत आसानी से और सस्ते दामों में मिल जाते हैं।
TATA Tiago
TATA Tiago उन लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प है जो कम बजट में मजबूत और सुरक्षित कार के लिए जाने जाते हैं। इसका डिजाइन काफी प्रैक्टिकल है और इसमें कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। TATA की इस कार को मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। इसका भी मेंटेनेंस खर्च बहुत ज्यादा नहीं है हालांकि, सर्विस का एक्सपीरियंर शहर और सर्विस सेंटर के हिसाब से अलग हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखें:
- कार की सर्विस का खर्च पहले ही पता कर लें।
- स्पेयर पार्ट्स की कीमत की जानकारी हमेश रखें।
- अपने शहर में कंपनी के सर्विस सेंटर की सुविधा देखें।
- कार की माइलेज और इंश्योरेंस के खर्च की तुलना करें।
- पेट्रोल, CNG और डीजल मॉडल के मेंटेनेंस में अंतर को समझें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।