विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस कस्टडी में टूट जाए कार-बाइक तो क्या करें? जानिए अपने कानूनी अधिकार और मुआवजा पाने का तरीका

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:59 AM (IST)

Traffic Rules: अक्सर पुलिस की गाड़ी जब्ती या टोइंग के दौरान या यार्ड में खड़े-खड़े गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सड़कों पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन या किसी दूसरी कानूनी प्रक्रिया की वजह से कई बार पुलिस या ट्रैफिक विभाग द्वारा गाड़ियों को जब्त कर लिया जाता है। लेकिन कई बार गाड़ी मालिकों की यह शिकायत आती है कि जब वे अपनी गाड़ी वापस लेने थाने या यार्ड पहुंचते हैं तो उनकी कार या बाइक डैमेज हालत में मिलती है। कभी गलत तरीके से टो करने की वजह से कार या बाइक के कुछ पार्ट्स जैसे बंपर या सस्पेंशन टूट जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो भारतीय कानून के तहत गाड़ी मालिकों को पूरे अधिकार दिए गए हैं।

क्या कहते हैं कानूनी नियम?

  • कानून के मुताबिक, जब भी कोई सरकारी एजेंसी या पुलिस किसी निजी संपत्ति को अपने कब्जे में लेती है तो उसकी अस्थायी संरक्षक (Custodin/Bailee) बन जाती है। जब तक गाड़ी वापस ओनर तक नहीं पहुंचती उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस या संबंधित विभाग की होती है।
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारी 106 पुलिस को किसी संदिग्ध या नियम तोड़ने वाले वाहन को जब्त करने का अधिकार देती है जिसते कहत पुलिस को मौके पर एक जब्ती मेमो तैयार करना होता है जिसमें गाड़ी की मौजूदा स्थिति जैस स्क्रैच और टूटे हिस्से की साफ जानकारी दर्ज करना बहुत जरूरी है।
  • BNSS की धारा 497 और 503 के तहत, जब आप कोर्ट से अपनी गाड़ी छुड़वाने के लिए आवेदन करते हैं तो मजिस्ट्रेट के पास यह अधिकार होता है कि वह पुलिस से गाड़ी की सुरक्षा और स्थिति को लेकर जवाब मांगे। अगर कस्टडी में लापरवाही सही साबित होती है तो कोर्ट कार्रवाई के निर्देश दे सकता है।
  • देश की सर्वोच्च अदालत ने यह आदेश दिया है कि पुलिस थानों में जब्त किए गए वाहनों को लंबे समय तक खुले में सड़ने या डैमेज के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। गाड़ी की कस्टडी में रहते हुए अगर उसे नुकसान पहुंचता है तो संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जा सकती है।
  • Motor Vehicles Act और टोइंग नियमों के अनुसार, अगर क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से गाड़ी को नुकसान पहुंचता है तो वह सेवा में कमी यानी Deficiency in Service और लापरवाही के दायरे में आता है।
vehicle damage claim

पुलिस कस्टडी में गाड़ी टूटने पर क्या करें?

अगर आप अपनी गाड़ी वापस लेने जाते हैं और अगर वह टूट गई है या उसमें नुकसान हुआ तो तुरंत ये सभी कदम उठाएं:

1. फोटो और विडियो

गाड़ी को थाने या यार्ड से बाहर निकालने से पहले वहीं खड़े होकर हुए नुकसान की साफ फोटोज या वीडियो बना लें और वीडियो में थाने का परिसर या यार्ड भी दिखना चाहिए जिससे यह साबित हो सके कि नुकसान पुलिस कस्टडी में रहते वक्त ही हुआ है और साथ ही जब्ती से पहले की कोई फोटो आपके पास हो तो उसे भी संभाल कर रखें।

2. जब्ती रसीद की जांच

जब आपकी गाड़ी जब्त की जाती है तो रसीद या पंचनामा बनाया जाता है, उसक कॉपी देखें। अगर जब्ती के समय गाड़ी बिल्कुल ठीक थी और रसीद में किसी टूट-फूट का जिक्र नहीं है तो यह आपके पक्ष में सबसे मजबूत कानूनी सबूत माना जाता है।

3. थाना प्रभारी को शिकायत

नुकसान की जानकारी देते हुए संबंधित थाने के प्रभारी (SHO) को एक लिखित शिकायत दें और उस पर थाने की मुहर व रिसीविंग जरूर लें। अगर थाना स्तर पर आपकी बात नहीं सुनी जाती है तो आप जिल के SP, DCP (ट्रैफिक/लॉ एंड ऑर्डर) या पुलिस कमिश्ननर कार्यालय में सभी सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, आप राज्य के पुलिस पोर्टल या जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायक भी कर सकते हैं।

4. मजिस्ट्रेट को जानकारी

ज्यादातर मामलों में जब्त गाड़ी कोर्ट के आदेश से छूटती है। जब आप अपने वकील के जरिए गाड़ी रीलिज की अर्जी लगाएं तो उसमें कस्टडी के दौरान हुए नुकसान का जिक्र करें। कोर्ट इस पर पुलिस से रिपोर्ट मांग सकता है और रिपेयर या हर्जाने का आदेश दे सकता है।

5- मुआवजे का दावा

अगर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग क्रेन की लापरवाही से गाड़ी को बड़ा नुकसान हुआ है और विभाग मुआवजा देने से मना कर रहा है तो आप उपभोक्त फोरम (Consumer Court) में टोइंग एजेंसी/विभाग के खिलाफ या सिविल कोर्ट में नुकसान की भरपाई के लिए केस दायर कर सकते हैं।

6- मोटर इंश्योरेंस

अगर आपके पास Comprehensive इंश्योरेंस पॉलिसी है तो आप अपनी बीमा कंपनी को भी सूचिक कर सकते हैं। हालांकि, क्लेम पास करने से पहले बीमा कंपनी का सर्वेयर थाने की जब्ती रसीद, रिलीज ऑर्डर और नुकसान के वजह की जांच करेगा।

traffic police

ध्यान रखें ये बातें

भविष्ट में ऐसी परेशानी से बचने के लिए जब भी पुलिस या ट्रैफिक विभाग आपकी गाड़ी को जब्त करे तो मौको पर ही गाड़ी के चारों तरफ का एक वीडियो बना लें और पक्का करें कि जब्ती रसीद (Seizure Memo) पर गाड़ी की सही स्थिति दर्ज की गई हो। इससे कस्टडी के दौरान होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी तय करना काफी आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Honda Rebel 300 की सारी डिटेल्स का खुलासा, 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन और ई-क्लच जैसे फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।