विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda Rebel 300 की सारी डिटेल्स का खुलासा, 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन और ई-क्लच जैसे फीचर्स

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:31 PM (IST)

Honda Rebel 300: डिलीवरी का समय नजदीक आते-आते Honda ने अपनी नई लॉन्च हुई Rebel 300 की डिटेल्स को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर खुलासा कर दिया है।

Honda Rebel 300

Honda Rebel 300

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने अपने वेबसाइट पर भारत-स्पेक Rebel 300 के भारत-स्पेसिफिकेशन जैसे पावर, आउटपुट और इक्विपमेंट्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। ग्राहकों को यह बाइक डिलीवर करने का समय नजदीक आ रहा है और उससे पहले ही Honda ने सारी जानकारी रीविल कर दी है। आइए जानते हैं इस बाइक में मिलने वाले फीचर्स, इंजन और सभी डिटेल्स के बारे में। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख और E-cluth वेरिएंट की 2.62 लाख रुपए है।

Honda Rebel का इंजन और पावर

Honda Rebel 300 में 286.01cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 8,000rpm पर 27.6PS की पावर और 6,250rpm पर 24.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों वेरिएंट्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। स्टैंडर्ड मोटरसाइकिल में असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है जबकि दूसरे वेरिएंट में Honda का E-Clutch सिस्टम दिया गया है।

E-Clutch के फायदे

इस ई-क्लच सिस्टम की मदद से राइडर्स क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना गाड़ी को स्टार्ट, स्टॉप और गियर बदल सकते हैं। हालांकि, राइडर्स चाहें तो ट्रेडिशनल तरीके से भी क्लच लीवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Honda Rebel 300 के ई-क्ल्च वेरिएंट का वजन 176kg और स्टैंडर्ड का 173kg है। इस बाइक के दोनों ही वेरिएंट्स में 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Honda Rebel 300 डाइमेंशन

Honda Rebel 300 की लंबाई 2,200mm, चौड़ाई 808mm और ऊंचाई 1,125mm है और इसका व्हीलबेस 1506mm है। इस बाइक की सीट हाइट 690mm है और ग्राउंड क्लीयरेंस 129mm का मिलता है। कम सीट हाइट होने की वजह से राइडर्स को अपने पूरे पैर जमीन पर रखने में आसानी होती है।

सस्पेंशन व्हील्स और ब्रेक्स

इसके सस्पेंशन में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। मोटरसाइकिल में 16-इंच के व्हील्स दिए गए हैं जिसके साथ 130/90 और पीछे 15080 साइज के टायर मिलते हैं। Honda ने इसमें डुअल चैनल ABS होने की भी पुष्टि की है। Rebel 300 में LED हेडलैंप और टेललैंप, TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और एक Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- Honda Rebel 300 को खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, E-Clutch तकनीक से लेकर इंजन की पावर तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।