विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Dzire 2024 के ZXI को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI

Published: Thu, 26 Dec 2024 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire 2024 को November 2024 में ...और पढ़ें

Maruti Dzire 2024 के ZXI वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI
Maruti Dzire 2024 के ZXI वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI

HighLights

  1. Maruti की ओर से Dzire 2024 को नवंबर 2024 में ही लॉन्‍च किया गया है
  2. सेडान कार के ZXI वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है
  3. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 12784 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti की ओर से Dzire 2024 को 11 नवंबर 2024 को ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। नई जेनरेशन डिजायर को Compact Sedan Car Segment में ऑफर किया गया है। अगर आप भी इस कार के टॉप वेरिएंट ZXI को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Dzire 2024 ZXI Price

Maruti की ओर से Dzire 2024 के Top वेरिएंट के तौर पर ZXI को ऑफर किया गया है। कंपनी इस Sedan Car के बेस वेरिएंट को 9.95 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 9.95 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस कार को खरीदने के लिए 63030 रुपये आरटीओ, 36879 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। एमसीडी चार्ज के तौर पर चार हजार रुपये, Fastag के 800 रुपये और स्‍मार्ट कार्ड के 885 रुपये भी देन होंंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 994594 रुपये हो जाती है।

2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Dzire 2024 के टॉप वेरिएंट ZXI को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 794594 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 794594 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12784 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 794594 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12784 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire 2024 के ZXI वेरिएंट के लिए करीब 2.79 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 12.73 लाख रुपये देंगे।

किनसे होता है मुकाबला

मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।