विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1 लाख की Down Payment में Maruti Alto K10 का CNG वेरिएंट लाएं घर, हर महीने इतनी देनी होगी EMI

Published: Fri, 27 Dec 2024 05:00 PM (IST)

Car Finance Plan Maruti Suzuki की तरफ से भारतीय बाजार में Hatchback Car सेगमेंट में Maruti Alto K10 को पेश ...और पढ़ें

Maruti Alto K10 के CNG वेरिएंट को लोन पर लेने की डिटेल।
Maruti Alto K10 के CNG वेरिएंट को लोन पर लेने की डिटेल।

HighLights

  1. Maruti Alto K10 का माइलेज 33.40 kmpl है।
  2. ऑल्टो K10 6-कलर ऑप्शन में भारत में उपलब्ध है।
  3. ऑल्टो K10 को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया जाता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप Maruti Alto K10 को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको इसकी कीमत खासियत के साथ ही LXI S-CNG और VXI S-CNG मॉडल के बारे में बता रहे हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए कितना लोन लेना और इसके लिए हर महीने की किस्त यानी EMI कितनी जमा करनी पड़ेगी। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

Maruti Alto K10 LXI S-CNG के लिए कितनी देनी पड़ेगी EMI

LXI S-CNG वेरिएंट सीएनजी का बेस वेरिएंट है। कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि यह एक किलो सीएनजी में 33 किमी तक का रेंज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,73,500 रुपये और ऑन-रोड कीमत 6,24,438 रुपये (नई दिल्ली) है। अगर आप Alto K10 के इस मॉडल को एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुल 5,24,438 रुपये का लोन लेना पड़ेगा। अगर यह लोन आप सात साल के लिए 9.8 प्रतिशत के इंट्रेस्ट रेट पर मिलता है। ऐसे में आपको हर महीने 8,652 रुपये EMI के रूप में बैंक या फाइनेंस कंपनी को देना पड़ेगा। इस हिसाब से आपको इस सात वर्षों में 2,02,346 रुपये इंट्रेस्ट के रूप में देना पड़ेगा। ऐसे में आपको Maruti Alto K10 LXI S-CNG के लिए कुल 7,26,784 रुपये खर्च करना पड़ेगा।

Maruti Alto K10 VXI S-CNG के लिए कितनी देनी पड़ेगी EMI

VXI S-CNG वेरिएंट सीएनजी मॉडल का टॉप वेरिएंट है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,96,000 रुपये और ऑन-रोड कीमत 6,48,626 रुपये है। अगर आप Alto K10 के इस वेरिएंट को एक लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए कुल 5,48,626 रुपये का लोन लेना पड़ेगा। अगर यह लोन 7 साल के लिए 9.8 प्रतिशत के इंट्रेस्ट रेट पर मिलता है तो आपको हर महीने 9,051 रुपये EMI के रूप में देना पड़ेगा। इस हिसाब से आपको इन सात वर्षों में कुल 2,11,679 रुपये इंट्रेस्ट के रूप में देना पड़ेगा। इस तरह से आपको Maruti Alto K10 VXI S-CNG वेरिएंट कुल 7,60,305 रुपये में पड़ेगी।

Maruti Alto K10 के फीचर्स

  • कीमत- Alto K10 3.99 लाख रुपये से लेकर 5.96 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में आती है।
  • वेरिएंट- Std, LXi, VXi और VXi Plus। वहीं, सीएनजी वेरिएंट LXI S-CNG और VXI S-CNG है।
  • कलर ऑप्शन- मैटेलिक सिज़लिंग रेड, मैटेलिक सिल्की सिल्वर, मैटेलिक ग्रेनाइट ग्रे, मैटेलिक स्पीडी ब्लू, प्रीमियम अर्थ गोल्ड, पर्ल मिडनाइट ब्लैक और सॉलिड व्हाइट है।
  • इंजन- Alto K10 में 1-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 67 PS की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है।
  • माइलेज- मारुति सुजुकी की तरफ से दावा किया जाता है कि Alto K10 एक लीटर पेट्रोल में 24.39 किलोमीटर तक का माइलेज और एक किलो CNG में 33.40 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
  • फीचर्स- Alto K10 में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, एडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर, ड्यूअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 के ZXI को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI