विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Nexon vs Mahindra XUV 3XO: कौन सी गाड़ी आपकी फैमिली को रखेगी ज्यादा सुरक्षित

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:00 PM (IST)

Tata Nexon vs Mahindra XUV 3XO: अगर आप इन दोनों में से किसी एक गाड़ी को खरीदने का प्लान बना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra और TATA ने अपनी गाड़ियों की रेंज में 5-स्टार रेटिंग हासिल करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसी तरह, इनकी कॉम्पैक्ट SUV Mahindra XUV 3XO और TATA Nexon ने भी अच्छे स्कोर हासिल किए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि सेफ्ची के मामले में कौन सी गाड़ी बेहतर परफॉर्म करती है।

अडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग

Adult Occupant Protection टेस्ट में XUV और 3XO और Nexon दोनों ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में TATA ने Mahindra के मुकाबले 1.29 अंक ज्यादा हासिल किए हैं। इसकी वजह रही कि XUV 3XO ने ड्राइवर की Tibia को मार्जिनल और ड्राइवर के पैरों को Adequate सुरक्षा दी जबकि Nexon को इसमें Adequate और Good रेटिंग मिली।

इसके उलट, आगे बैठे पैसेंजर्स की पिंडलियों (Tibiae) के लिए XUV 3XO ने Good सुरक्षा दी तो वहीं Nexon ने Adequate सुरक्षा दी। साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट का प्रदर्शन TATA से बेहतर रहा। चेस्ट के लिए XUV 3XO में Good सुरक्षा मिली जबकि Nexon में Adequate सुरक्षा रही। साथ ही, साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में दोनों कॉम्पैक्ट SUV को OK रेटिंग दी गई।

Test Parameter Tata Nexon Mahindra XUV 3XO
Safety Rating 5 stars 5 stars
Child Occupant Protection (Total) 43.83 / 49 45 / 49
18-Month-Old Dummy (Front | Side) 7/8 | 4/4 8/8 | 4/4
3-Year-Old Dummy (Front | Side) 7.83/8 | 4/4 8/8 | 4/4
Dynamic Score 22.83 / 24 24 / 24
CRS Installation Score 12 / 12 12 / 12
Vehicle Assessment Score 9 / 13 9 / 13

चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग्स

Child Occupant Protection में XUV 3XO और Nexon दोनों को ही 5-स्टार रेटिंग्स मिली हैं लेकिन 3XO ने 1.17 अंक ज्यादा मिले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, 18 महीने और 3 साल के डमी के साथ हुए फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 3XO का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है और साथ ही इसका डायनामिक स्कोर भी ज्यादा रहा। साइड क्रैश टेस्ट, CRS इंस्टॉलेशन स्कोर और व्हीकल असेसमेंट स्कोर के मामले में दोनों SUV एक जैसी रही।

सेफ्टी फीचर्स

फीचर्स के मामले में दोनों SUV में 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS, EBD, ISOFIX माउंट्स और सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलते हैं। हालांकि, Mahindra में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि Nexon में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक का सेटअप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Maruti, TATA या Mahindra? ये हैं देश की सबसे सस्ती पांच 5-सीटर गाड़ियां, कीमत 10 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।