Kia EV6 Facelift vs Rivals: इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बाकी गाड़ियों से कितनी बेहतर
Kia EV6 vs rivals हाल ही में किआ ने भारतीय बाजार में अपनी नई Kia EV6 को लॉन्च किया है। भारत में इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 5 Mercedes EQA Volvo EX40 Volvo C40 Recharge BMW iX1 LWB और BYD Sealion 7 से देखने के लिए मिलता है। आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में यह बाकी गाड़ियों से कितनी बेहतर है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में नई Kia EV6 को भारत में लॉन्च किया है। इसमें कई नए अपडेट्स देखने के लिए मिले हैं। इसमें बाहर से लेकर अंदर तक में बदलाव किया गया है। साथ ही इसमें बड़ा बैटरी पैक भी दिया गया है। नई EV6 को भारत में 65.9 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 5, Mercedes EQA, Volvo EX40, Volvo C40 Recharge, BMW iX1 LWB और BYD Sealion 7 से होता है। हम यहां पर आपको इन सात इलेक्ट्रिक गाड़ियों से इसकी तुलना करते हुए बता रहे हैं कि यह बाकियों से कितनी बेहतर है।
कीमत में कितना अंतर
कीमत (एक्स-शोरूम) | |||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|
SUV | KiaEV6 | Mercedes EQA | BMW iX1 LWB | Hyundai Ioniq 5 | Volvo EX40 | Volvo C40 Recharge | BYD Sealion 7 |
कीमत (रुपये में) | 65.9 लाख | 67.20 लाख | 49 लाख | 46.05 लाख | 56.10 लाख | 62.95 लाख | 48.90 लाख से लेकर 54.90 लाख |
- हमारी इस लिस्ट में Mercedes का एंट्री-लेवल EQA इलेक्ट्रिक SUV 67.2 लाख रुपये की कीमत के साथ लिस्ट में सबसे महंगी है। इसके बाद Kia EV6 आती है, जो EQA से 1.3 लाख रुपये सस्ती है।
- Volvo C40 Recharge की कीमत 62.95 लाख रुपये है, जो Kia EV6 से 2.95 लाख रुपये सस्ती है।
- BMW iX1 LWB की कीमत 49 लाख रुपये है, जो Kia EV6 से 16.9 लाख रुपये सस्ती है।
- Sealion 7 की कीमत 48.90 लाख रुपये से शुरू होती है, जो दो वेरिएंट में आती है।
- इस लिस्ट में Ioniq 5 सबसे सस्ती है, जो 46.05 लाख रुपये में आती है। यह Hyundai की भारत में सबसे महंगी कार है। Kia EV6 और Hyundai Ioniq 5 के बीच 19.88 लाख रुपये का अंतर है।
साइज में कितना अंतर
डाइमेंशन | |||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|
SUV | EV6 | EQA | iX1 LWB | Ioniq 5 | EX40 | C40 Recharge | Sealion 7 |
लंबाई (mm) | 4695 | 4463 | 4616 | 4635 | 4440 | 4440 | 4830 |
चौड़ाई (mm) | 1890 | 1834 | 1845 | 1890 | 1863 | 1873 | 1925 |
ऊंचाई (mm) | 1570 | 1624 | 1627 | 1625 | 1647 | 1591 | 1620 |
व्हीलबेस (mm) | 2900 | 2729 | 2800 | 3000 | 2702 | 2702 | 2930 |
ग्राउंड क्लीयरेंस (mm) | - | 137 | 190 (est) | 163 | 181 | 171 | 170 |
बूस स्पेस (l) | 480 | 340 | 490 | 531 | 410 | 413 | 500 |
व्हील स्पेस (in) | 19 | 19 | 18 | 20 | 19 | 19 | 19, 20 |
EV6 का व्हीलबेस Ioniq 5 से छोटा है। वहीं, Kia EV6 हमारी इस लिस्ट में Sealion 7 के बाद दूसरी सबसे लंबी इलेक्ट्रिक कार है। EV6, BMW के iX1 LWB से 60mm और EQA से 255mm लंबी है। EV6 की चौड़ाई Ioniq 5 के बराबर है, लेकिन इसकी ऊंचाई थोड़ी कम है। EV6 में 480 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो iX1 LWB (490 लीटर) और Ioniq 5 (531 लीटर) के बीच में आता है। EQA का बूट स्पेस केवल 340 लीटर है, जो हमारी लिस्ट में सबसे कम है।
बैटरी और मोटर स्पेसिफिकेशन
SUV | EV6 | EQA | iX1 LWB | Ioniq 5 | EX40 | C40 Recharge | Sealion 7 |
---|---|---|---|---|---|---|---|
पावर (hp) | 325 | 190 | 204 | 217 | 238 | 408 | 313, 530 |
टॉर्क (Nm) | 605 | 385 | 250 | 350 | 420 | 660 | 380, 690 |
बैटरी क्षमता (kWh) | 84 | 70.5 | 66.4 | 72.6 | 69 | 78 | 82.56 |
ड्राइव प्रकार | AWD | FWD | FWD | RWD | RWD | AWD | RWD, AWD |
रेंज (KM) | 663* | 560** | 531* | 631* | 475** | 530** | 482, 456** |
0-100 किमी/घंटा (सेकंड) | 5.3 | 8.6 | 8.31 | 7.6 | 7.3 | 4.7 | 6.7, 4.5 |
DC चार्जिंग 10-80% (मिनट) | 18 | 35 | 29 | 18 | 40 | 45 | - |
AC चार्जिंग 0-100% (घंटे) | - | 7.2 | 6.3 | 6.55 | 6 | 8 | 11 |
- Kia EV6 में सबसे बड़ी बैटरी कैपेसिटी मिलती है और यह 663 किलोमीटर (MIDC) की ड्राइविंग रेंज के साथ आती है। यह Ioniq 5 से 32 किलोमीटर और iX1 LWB से 132 किलोमीटर ज्यादा रेंज देना का दावा करती है। इस लिस्ट में BYD Sealion 7 का 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट सबसे तेज स्पीड पकड़ सकती है और EQA रफ्तार पकड़ने में सबसे धीमी है।
- वहीं, चार्जिंग की बात करें, तो Kia और Hyundai की इलेक्ट्रिक कार अधिकतम 18 मिनट में फास्ट चार्ज हो सकती है। बाकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज होने में 29 से 45 मिनट तक का समय लगता है। BYD Sealion 7 में AC चार्जर के साथ सबसे लंबा चार्जिंग समय लगता है, जो 11 घंटे तक का है।
यह भी पढ़ें- Kia EV6 Vs Hyundai Ioniq5: बैटरी, फीचर्स और कीमत में किसे खरीदना बेहतर विकल्प
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।