Kia Carens Clavis के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
वाहन निर्माता किआ की ओर से Kia Carnes Clavis एमपीवी के पेट्रोल इंजन वाले ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर लाने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Kia की ओर से एमपीवी सेगमेंट में Kia Carens Clavis को कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी के पेट्रोल इंजन वाले ऑटोमैटिक वेरिएंट को अगर आप घर लाना चाहते हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद सात सालों के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kia Carens Clavis कीमत
किआ की ओर से कैरेंस क्लाविस को भी एमपीवी सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.67 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.52 लाख रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही करीब 66 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 14 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 17 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Kia Carens Clavis के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 15 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 15 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 23563 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 15 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 23563 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Carens Clavis पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए करीब 4.80 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 21.79 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Kia की ओर से Carens Clavis को बजट एमपीवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला अपनी ही Kia Carens, Maruti Ertiga, Renault Triber, Toyota Innova Crysta जैसी बजट एमपीवी के साथ होता है। इनके अलावा इसे Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 700, MG Hector जैसी एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।
