विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर! 180km रेंज, 115 km/h टॉप स्पीड और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स से लैस

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:47 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 04:50 PM (IST)

Keeway Hypevolt-R में 5.04 kWh बैटरी, 180 km IDC रेंज, 115 km/h टॉप स्पीड, ADAS, ABS और प्रीमियम फीचर्स हैं।

Keeway Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर

Keeway Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Keeway ने Hypevolt-R के साथ एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड स्कूटर ऑफर करती है। Hypevolt-R की एक्स-शोरूम कीमत 2.05 लाख रुपये है। इसकी बुकिंग 5,000 रुपये में की जा सकती है। Keeway ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर करती है। इसमें 180 km रेंज, 115 km/h टॉप स्पीड और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते है कि कैसे Keeway Hypevolt-R डेली यूज के लिए एक बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है?

Keeway Hypevolt-R का डिजाइन

Keeway Hypevolt-R का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है। इसमें डुअल-लेंस Class-DS LED हेडलैंप, क्रिस्टल-स्टाइल टेललैंप और वॉटर-फ्लोइंग लाइट स्ट्रिप के साथ सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं। स्कूटर में 14-इंच ट्यूबलेस सेमी-स्लिक टायर दिए गए हैं।

Keeway Hypevolt-R Electric Scooter (5)

स्पेसिफिकेशन

डिटेल

मॉडल

Keeway Hypevolt-R

कीमत (एक्स-शोरूम)

₹2.05 लाख

बुकिंग राशि

₹5,000

मोटर टाइप

Mid-Mounted PMSM

रेटेड पावर

6 kW

पीक पावर

12 kW

अधिकतम टॉर्क

72 Nm

टॉप स्पीड

115 km/h

0-40 km/h (Sport Mode)

1.60 सेकंड

बैटरी टाइप

NMC

बैटरी कॉन्फिगरेशन

72V, 35Ah × 2

कुल बैटरी क्षमता

5.04 kWh

दावा की गई रेंज

180 km (IDC)

चार्जिंग टाइम

0-80% लगभग 3 घंटे

राइडिंग मोड

Eco, Normal और Sport

फ्रंट व्हील साइज

14-इंच

टायर

ट्यूबलेस सेमी-स्लिक

फ्रंट सस्पेंशन

33 ट्यूब अप-राइट शॉक एब्जॉर्बर

रियर सस्पेंशन

5-लेवल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर

ब्रेकिंग सिस्टम

डुअल-चैनल ABS

सीट हाइट

770 mm

ग्राउंड क्लियरेंस

130 mm

व्हीलबेस

1,454 mm

लंबाई

2,044 mm

चौड़ाई

798 mm

ऊंचाई

1,130 mm

वजन

140 kg

अंडर-सीट स्टोरेज

27 लीटर

फ्रंट स्टोरेज

4.6 लीटर

डिस्प्ले

5-इंच फुल-कलर TFT

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ, ब्लूटूथ OTA

चार्जिंग पोर्ट

USB Type-A और Type-C

सेफ्टी फीचर्स

ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ADAS, TPMS

अन्य फीचर्स

ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, रियर कैमरा, हिल-होल्ड, हिल-डिसेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल

अतिरिक्त फीचर्स

 जियो-फेंसिंग, लाइव लोकेशन, रिवर्स मोड

स्कूटर वारंटी

2 साल

बैटरी वारंटी

3 साल

Keeway Hypevolt-R Electric Scooter (4)

Keeway Hypevolt-R का बैटरी और रेंज

इसमें NMC बैटरी के दो 72V, 35Ah पैक पैरलल कॉन्फिगरेशन में लगाए गए हैं। इनकी कुल कैपेसिटी 5.04 kWh है। Hypevolt-R एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिड-माउंटेड PMSM मोटर है, जिसकी रेटेड पावर 6 kW और पीक पावर 12 kW है।

Keeway Hypevolt-R Electric Scooter (7)

इसका टॉर्क 72 Nm और टॉप स्पीड 115 km/h बताई गई है। कंपनी का दावा है कि Sport मोड में यह 0 से 40 km/h की रफ्तार 1.60 सेकंड में पकड़ सकता है। इसमें Eco, Normal और Sport तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। फास्ट चार्जिंग से बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक करीब 3 घंटे में चार्ज हो जाती है।

Keeway Hypevolt-R के सेफ्टी फीचर्स

Hypevolt-R में डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ADAS, रियर कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा हिल-होल्ड, हिल-डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, एंटी-थेफ्ट अलार्म, वॉक-असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी शामिल हैं। स्कूटर में रिवर्स मोड मिलता है। इसमें साइड-स्टैंड पावर कट-ऑफ और एनर्जी रिकवरी का भी फीचर दिया गया है।Keeway Hypevolt-R Electric Scooter (6)

Keeway Hypevolt-R के फीचर्स

इसमें 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले है, जिसमें एम्बिएंट सेंसर के साथ ऑटो डे/नाइट UI एडजस्टमेंट मिलता है। ब्लूटूथ और ब्लूटूथ OTA की सुविधा भी दी गई है। जीयो फेंसिंग और लाइव-लोकेशन का भी फीचर मिलता है। डैशबोर्ड IP66 रेटिंग के साथ आता है।

Keeway Hypevolt-R Electric Scooter (2)

सीट के नीचे 27 लीटर का स्टोरेज है, जिसमें कंपनी के अनुसार फुल-फेस हेलमेट और चार्जर रखा जा सकता है। सामने 4.6 लीटर का बंद कम्पार्टमेंट भी दिया गया है। फोन चार्ज करने के लिए USB Type-A और Type-C पोर्ट मिलते हैं।

Keeway Hypevolt-R का साइज और सस्पेंशन

Keeway Hypevolt-R का वजन 140 किलोग्राम और सीट की ऊंचाई 770 mm है। इसकी लंबाई 2,044 mm, चौड़ाई 798 mm, ऊंचाई 1,130 mm और व्हीलबेस 1,454 mm है। ग्राउंड क्लियरेंस 130 mm है। इसमें हाई-कार्बन स्टील केज फ्रेम, आगे 33 ट्यूब अप-राइट शॉक एब्जॉर्बर और पीछे 5-लेवल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।

यह भी पढ़ें- डेली फैमिली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161km की रेंज और 34 लीटर स्टोरेज के साथ रिवर्स मोड भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।