विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या चेकिंग के दौरान चाबी निकाल सकती है ट्रैफिक पुलिस? जानिए Motor Vehicle के नियम और अपने अधिकार

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:01 PM (IST)

Traffic Rules: क्या ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी की चाबी निकाल सकती है। जानिए इसे लेकर आपके अधिकार क्या हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सड़क पर बाइक राइड करते समय या ड्राइविंग करते वक्त ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग के लिए रोकना आम बात है। लेकिन कई बार बाइक चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी और राइडर/ड्राइवर के बीच कुछ बातों के लेकर बहस हो जाती है। अक्सर देखा जाता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी की चाबी निकाल लेते हैं या फोन छीन लेते हैं जिससे मामला बिगड़ जाता है। आम नागरिक होने के नाते आपको अपने कानूनी अधिकारों की पूरी जानकारी होने चाहिए। आइए जानते हैं कि इस घटना को लेकर Motor Vehicle एक्ट आपको क्या अधिकार देता है।

क्या चाबी निकाल सकती है ट्रैफिक पुलिस?

नहीं, ट्रैफिक पुलिस को आपकी गाड़ी की चाबी निकालने का कोई भी कानूनी अधिकार नहीं मिला है। Motor Vehicle Act 1998 की किसी भी धारा में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि ट्रैफिक पुलिस आपकी कार या बाइक की चाबी निकालने की अनुमति देता हो। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो इसे गैर-कानूनी माना जाता है।

traffic rules

कब गाड़ी रोकी या जब्त की जा सकती है?

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी आपको हाथ के इशारे से या बैरिकड लगाकर गाड़ी को रोकने का सिग्नल दे सकते हैं। दूसरा, अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, RC जैसे वैलिड पेपर्स नहीं हैं, आप नशे में कार/बाइक चला रहे हैं या फिर गाड़ी चोरी होने का शक है तो नियमों के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी को जब्त कर सकती है। लेकिन, इसके लिए उन्हें आपको एक रसीद या चालान देना होगा न कि जबरदस्ती चाबी छीन लें।

क्या मोबाइल छीन सकती है पुलिस?

नहीं, ट्रैफिक पुलिस के पास आपका मोबाइल फोन छीनने का कोई अधिकार नहीं होता। याद रखें कि आपका मोबाइल फोन आपकी पर्सनल प्रॉपर्टी है जिसमें आपका निजी डेटा होत है। बिना किसी भी ठोस कानूनी आधार या कोर्ट के वारंट के बिना कोई भी पुलिसकर्मी आपको फोन आपसे नहीं छीन सकता है और न ही आपके फोन को अनलॉक कर के चेक कर सकता है।

motor vehicle act (1)

क्या है वीडियो बनाने को लेकर नियम?

अगर कोई भी पुलिसकर्मी गलत बर्ताव कर रहा है, रिश्वत की मांग कर रहा है या फिर गैर-कानूनी तरीके से गाड़ी की चाबी निकाल रहा है तो आप अपने मोबाइल से उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। पुलिस आपको किसी भी पब्लिक प्लेस पर न ही वीडियो रिकॉर्डिंग से रोक सकती है और न ही आपके फोन को छीन सकती है।

लेकिन साथ में इस बात का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि वीडियो बनाते समय आप पुलिस के सरकारी काम में किसी भी तरह की बाधा न डालें और न ही उनके साथ बहस या हाथापाई करें।

motor vehicle act

पुलिसकर्मी फोन छीन ले तो क्या करें?

अगर आपक साथ ऐसी स्थिति बनती तो घबराएं नहीं और यहां बताई गई बातों को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले तो शांत रहें और पुलिस के साथ किसी भी तरह की गाली-गलौज या हाथापाई करने की कोशिश करें। ऐसा करने पर आपके ऊपर सरकारी काम में बाधा डालने का केस हो सकता है।
  2. पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगी नेमप्लेट से उनका नाम और बैज नंबर नोट कर लें और अगर पॉसिबल हो तो मोबाइल की इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें।
  3. इसके बाद आप तुरंत पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा आप जिले के संबंधित Traffic SP या पुलिस कमिश्ननर के ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं।
  4. आज सोशल मीडिया का जमाना है, तो आप संबंधित राज्य की ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर भी वीडियो के साथ शिकायत कर सकते हैं।

चेकिंग के दौरान क्या हैं आपके अधिकार?

Motor Vehicle Act के नियमों के मुताबिक हर ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपका चालान नहीं काट सकता। सिर्फ ASI, SI या ऊपर के अधिकारी ही जुर्माना वसूल सकते हैं। कॉन्स्टेबल सिर्फ ट्रैफिक को कंट्रोल करने या नंबर प्लेट नोट करने का काम करते हैं। इसके अलावा, आपको हर समय गाड़ी के ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स साथ रखने की जरूरत नहीं।

आप भारत सरकार के आधिकारिक ऐप्स DigiLocker या mParivahn में सेव किए डिजिटल डॉक्यूमेंट्स जैसै DL, RC, इंश्योरेंस दिखा सकते हैं जो पूरी तरह से वैलिड हैं।

यह भी पढ़ें- गाड़ी का कट गया है गलत चालान? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे रद्द कराएं फाइन, जानिए पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।