विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाड़ी का कट गया है गलत चालान? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे रद्द कराएं फाइन, जानिए पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:16 PM (IST)

Traffic Challan: अगर आपकी भी बाइक या कार का गलत चालान कट गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अब गाड़ी चालकों की निगरानी के लिए ऑटोमैटिक कैमरों का सहारा लिया जाता है। हालांकि, कई बार किसी न किसी गड़बड़ी की वजह से गलत चालान कट जाता है। अगर आपके पास भी किसी ऐसी ही गलती का मैसेज आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे इसकी शिकायक दर्ज करा सकते हैं।

कैसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत?

गलत चालान को रद्द कराने या शिकायत करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) का Parivahan Grievance Portal सबसे आसान तरीका है। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेरॉप प्रोसेस।

  1. ऑफिशियल पोर्टल: अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट खोलें।
  2. किस विकल्प को चुनें: होमपेज के ऊपर मेन्यू बार में दिए गए Complaint या Grievacne वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. जानकारी भरें: इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और फिर चालान नंबर या व्हीकल नंबर दर्ज करें।
  4. शिकायत की वजह: ड्रॉपडाउन मेन्यू में से अपनी समस्या चुनें, जैसे- Incorret Vehicle Number, Photo Not Matching और Already Paid।
  5. सबूत अपलोड करें: इन सबके बाद गलत चालान की फोटो या PDF, गाड़ी के RC की कॉपी और अगर आपकी गाड़ी उस समय वहां नहीं थी तो लोकेशन/FASTag रसीद या कोई और सबूत दें।
  6. सबमिट करें: सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स जांच लेने के बाद Submit पर क्लिक करें।

इसके अलावा, अगर आप परिवहन पोर्टल पर शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे हैं तो संबंधित शहर/राज्य की ट्रैफिक पुलिस को ईमेल भेजकर भी सॉल्यूशन पा सकते हैं।

वर्चुअल कोर्ट का तरीका

अगर आपकी शिकायत परिवहन पोर्टल पर लंबे समय तक पेंडिंग रहती है या खारिज हो जाती है तो आप इसे Virtual Court के जरिए भी सुलझा सकते हैं। इसक लिए सबस पहले vcourts.gov.in वेबसाइट पर जाएं और अपना राज्य चुनने के बाद चालान नंबर या गाड़ी का नंबर डालकर सर्च करें। अगर आपका चालान वर्चुअल कोर्ट में ट्रांसफर हो चुका है तो वहां आपको Contest Challenge का विकल्प मिलेगा।

वहां, अपनी आपत्ति औक सबत को दर्ज करें और जज के रिव्यू के बाद अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो चालान खारिज हो जाता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आपकी गाड़ी पर किसी दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट का गलत चालान कट गया है तो तुरंत ही अपनी गाड़ी की चारों तरफ से फोटे खींचकर रख लें। गलत चालान मिलने के तुरंत बाद, 15 से 30 दिनों के अंदर, शिकायत दर्ज करा दें जिससे कोर्ट में आपका मामला लंबे समय तक लटका न रहे। साथ ही परिवहन पोर्ट के Grievance सेक्शन में जाकर अपने टिकट नंबर से स्टेटर चेक करते हैं।

क्र. सं. शिकायत का माध्यम (Medium) आधिकारिक पोर्टल / ईमेल (Official Portal / Email) मुख्य स्टेप्स (Key Steps) आवश्यक दस्तावेज / सबूत (Required Proofs)
1 परिवहन ग्रीवांस पोर्टल (Parivahan Grievance Portal) echallan.parivahan.gov.in

1. मेन्यू में Complaint / Grievance चुनें।

2. नाम, फोन नंबर, ईमेल और चालान/गाड़ी नंबर भरें।

3. ड्रॉपडाउन से समस्या की वजह चुनें।

4. सबूत अपलोड करके सबमिट करें।

• गलत चालान की फोटो/PDF

• RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) की कॉपी

• FASTag रसीद / लोकेशन प्रूफ

2 ट्रैफिक पुलिस ईमेल (Traffic Police Email) संबंधित राज्य/शहर की ट्रैफिक पुलिस का ऑफिशियल ईमेल आईडी

1. ईमेल में चालान नंबर, गाड़ी नंबर और तारीख लिखें।

2. चालान गलत होने का कारण स्पष्ट करें।

3. सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अटैच करके मेल भेजें।

• चालान की कॉपी

• गाड़ी की RC की फोटो

• गाड़ी के चारों तरफ की फोटो (यदि गलत नंबर प्लेट का मामला हो)

3 वर्चुअल कोर्ट (Virtual Court) vcourts.gov.in

1. राज्य चुनें और चालान/गाड़ी नंबर से सर्च करें।

2. Contest Challenge ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. अपनी आपत्ति और सबूत दर्ज करें (जज के रिव्यू के बाद सही पाए जाने पर चालान खारिज होगा)।

• डिजिटल चालान की प्रति

• आपत्ति का ठोस प्रमाण/डॉक्यूमेंट

 

यह भी पढ़ें- DigiLocker और mParivahan में ड्राइविंग लाइसेंस होने पर क्या ट्रैफिक पुलिस मांग सकती है ओरिजिनल कॉपी? जानें क्या हैं आपके अधिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।