भारत में बिकने वाली ये EV देती हैं सबसे ज्यादा रेंज, यहां देखें 600km तक चलने वाली बेस्ट 5 SUV
Highest Range EV SUV: भारत में अब लंबी दूरी तय करने वाली EV का क्रेज बढ़ रहा है। बेहतर चार्जिंग ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब EV की डिमांड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि अब हर जगह चार्जिंग स्टेशन खुल रहे हैं और और ये गाड़ियां प्रदूषण नहीं फैलाती और इन्हें चलाने का खर्च भी कम आता है। इसक लिए हम आपको ऐसी 5 EV के बारे में बताएंगे जिनकी रेंज सबसे ज्यादा होने का दावा किया जाता है और इन्हें WLTP पर परखा गया है।
Lotus Eletre
लोटस एलेत्रे एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है जो 2 अलग-अलग मॉडल में आती है। पहली है 600 सीरीज जिसमें 112kwh की बैटरी लगी है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 600 किमी तक चल सकती है। इसमें लगी मोटर 612 हॉरसपावर की ताकत देती है जो काफी दमदार है। दूसरी है 900 सीरीज जिसकी मोटर 918 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करती है। एक फुल चार्ज में यह 500 किमी तक की रेंज देती है। इसकी कीमच 2.55 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।
Mercedes-Benz EQS SUV
Mercedes की ये EV दो वेरिएंट में आती है। यह कार 5 सीटर (EQS 450) और 7 सीटर (EQS 580) दोनों ऑप्शन में आती है। इसमें 122kwh की बैटरी लगी है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 613 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। AUTOCAR INDIA के मुताबिक, इसकी कीमत 1.34 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Lotus Emeya
Emeya को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था और यह एंट्री-लेवल 600 सीरीज और टॉप-एंड 900 सीरीज में उपलब्ध है। बता दें कि, 600 और 900 दोनों ही सीरीज में एलेट्रे के एक जैसे बैटरी पैक सेटअप है। Emeya का दावा है कि इसकी रेंज 610 किमी और 500 किमी है। इसकी कीमत 2.95 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।
BMW iX
भारत में BMW की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV iX सिर्फ xDrive50 वेरिएंट में मिलती है। इसमें 105.2kwh की बैटरी है और इसकी 2 मोटरें मिलकर 523hp की जबरदस्त ताकत पैदा करती हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 635 किमी तक चल सकती है। यह SUV महज 4.6 सेकंड में 0 से 100 कि रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी कीमत 1.40 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।
Tesla Model Y
Tesla की इस स्टैंडर्ड मॉडल कार में 64kwh की बैटरी लगी है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी तक की रेंज देती है। इसके अलावा लॉन्ग रेंज मॉडल में 84.2kwh की बैटरी दी गई है जिससे एक बार चार्ज होने पर यह 661 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख (एक्स-शोरूम) है।
