विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster 10.49 लाख रुपए में हुई लॉन्च, यहां देखें डस्टर के कॉम्पिटिटर्स की प्राइस लिस्ट

Published: Tue, 17 Mar 2026 02:30 PM (IST)

Renault Duster Launch: रेनॉल्ट के नई Duster को भारत में 10.49 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने Duster को भारतीय बाजार में आज लॉन्च कर दिया है। इससे ब्रांड ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में कदम रख लिया है। कॉम्पटीटरर्स के आगे निकलने के लिए कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। R-पास वाले ग्राहकों के लिए शुरुआती कीमत और भी कम होकर 10.29 लाख (एक्स-शोरूम) हो जाती है। यहां हम इसकी तुलना Creta, Seltos और Victoris जैसी गाड़ियों से करेंगे।

नई Duster के स्पेसिफिकेशन

कीमतों के बारे में जानने से पहले बता दें कि Renault Duster तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके सबसे प्रीमीयम मॉडल में 1.8 लीटर का चार सिलेंडर डायरेक्टर-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन है जो 2 इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर ई-टेक हाइब्रिड सिस्टम बनाता है।

इसके अलावा 1.3 लीटर का Turbo Petrol Engine का भी ऑप्शन है जिसे 6 स्पीड मैनुअल या डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। बेस मॉडल में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो केवल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा भारत के सबसे मशहूर लोकप्रिय मिड-साइज SUV में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत 10.79 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें 115 हॉर्सपावर औप 144nm टॉर्क वाला 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 160 हॉर्सपावर और 253nm टॉर्क वाला1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 116 हॉर्सपावर और 250nm टॉर्क वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है।

TATA Sierra

TATA Sierra ने आधुनिक डिजाइन के साथ वापसी की है। NDTV के मुताबित, यह मॉडल वेरिएंट के आधार पर 11.49 लाख रुपए से 21.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में है। इसमें 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। Sierra का इंटीरियर और SUV के फीचर्स इसे चलाने का एक अलग ही अनुभव देते हैं।

Maruti Suzuki Victoris

Victoris ने 1.5 लीटर का माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर 4 सिलेंडर इंजन पर आधारित CNG इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और CVT ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं। इस SUV की शुरुआती कीमत 10.77 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें- Renault Duster Vs Kia Seltos: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर