यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Care Tips: कार के साथ करेंगे ये लापरवाही, तो Engine Seize होने का बढ़ जाता है खतरा, जानें डिटेल
दुनियाभर में बड़ी संख्या में कारों का उपयोग किया जाता है। लेकिन कई लोग Car चलाने के दौरान लापरवाही बरतने ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। छोटी छोटी लापरवाहियों के कारण इंजन और कार को नुकसान पहुंचता रहता है। कई बार बीच सफर में गाड़ी का इंजन बंद पड़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह की लापरवाहियों के कारण कार में इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
तापमान का रखें ध्यान
कई बार लोग लंबे सफर पर कार को बिना रोके चलाते हैं। ऐसा करने से भी इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। जब भी कार को लंबी दूरी तक बिना रोके चलाया जाता है। तो इंजन का तापमान बढ़ने से इंजन सीज होने का खतरा ज्यादा हो जाता है। अगर कार को लंबी दूरी तक चलाना हो तो इंजन के तापमान का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Car Tips: सामान्य कार को देना चाहते हैं लग्जरी लुक, तो किन तरीकों से होगा संभव, जानें डिटेल
इंजन ऑयल का उपयोग
कार में इंजन की उम्र को बढ़ाने के लिए सही इंजन ऑयल का उपयोग करना चाहिए। ऐसा न करने के कारण भी इंजन की उम्र कम हो जाती है। कई स्थिति में इंजन सीज भी हो सकता है। कुछ पैसे बचाने के लिए इंजन ऑयल की क्वालिटी से समझौता न करें। ज्यादातर कंपनियों की ओर से कार के साथ दी जाने वाली मैनुअल में सही ग्रेड और क्वालिटी के इंजन ऑयल के उपयोग की सलाह दी जाती है।
पेट्रोल डीजल का रखें ध्यान
अगर कार के इंजन को सीज होने से बचाना है तो फिर पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर खराब क्वालिटी के पेट्रोल या डीजल का उपयोग कार में लंबे समय तक किया जाता है। तो इंजन के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स की उम्र कम होने लगती है। ऐसा होने पर एक समय बाद इंजन सीज भी हो सकता है।
समय पर करवाएं सर्विस
इंजन को सीज होने से बचाने के लिए कार की समय पर सर्विस करवाना भी काफी जरूरी होता है। अगर कार की सर्विस को समय पर करवाया जाता है तो इंजन सीज होने से तो सुरक्षा मिलती ही है साथ ही कई अन्य परेशानियों को भी कार से दूर रखा जा सकता है।
