विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai को BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग; नीतिन गडकरी ने दी बधाई, इन गाड़ियों को किया पीछे

Published: Mon, 30 Mar 2026 05:02 PM (IST)

Hyundai Venue Crash Test: हुंडई वेन्यू और N लाइन ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Motor इंडिया ने बड़ी कामयाबी की घोषणा की है। Hyundai Venue और Venue N Line को BNCAP के तहत 5-स्टार रेटिंग सुरक्षा मिली है। ये कार बड़े और बच्चों, दोनों की सुरक्षा के लिए मजबूत साबित हुई है। इसके साथ ही इन्होंने अपनी कैटेगरी की गाड़ियों के लिए सुरक्षा का नया स्टैंडर्ड सेट कर लिया है।

नितिन गडकरी ने दी बधाई

Hyundai Venue और N Line को 5-स्टार रेटिंग मिलने पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, Hyundai Motor India Limited को उनकी इन दोनों कारों के लिए बड़े और बच्चों दोनों की सुरक्षा में 5-स्टार रेटिंग पाने पर बधाई। यह दिखाती है कि Hyundai भारत की सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से कारों को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

काम के लिए धन्यवाद

Hyundai Motor India ने सीईओ तरुण गर्ग ने नई Hyundai Venue N line को भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, हमें बहुत गर्व है कि इन दोनों कारों ने 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि, 'हम माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी और टेस्टिंग एजेंसी को उनके काम के लिए धन्यवाद देते हैं।

कितने अंक किए हासिल

Hyundai Venue को AOP में 32 में से 31.15 अंक और COP में 49 में से 44.46 अंक मिले हैं। सामने की टक्कर में 16 में से 15.15 अंक, साइ़ड की टक्कर में 16 में से 16 नंबर, डायनामिक स्कोर 24 में से 23.46 अंक, CRS 12 में से 12 अंक और वाहन मूल्यांकन (Vehicle Assessment) स्कोर के लिए 13 में से 9 अंक हासिल किए।

Hyundai Venue सेफ्टी फीचर्स

Venue के सभी मॉडलों में 6 एयरबैग, TPMS, हिल स्टार्ट असिस्ट, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर पार्किंग सेंसर और बच्चों की सीट के लिए एंकर पॉइंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसके टॉप मॉडल में लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 36-0-डिग्री कैमरा की सुविधा मिलती है।

किससे है मुकाबला?

AOP में Venue का 31.15 स्कोर अब तक टेस्ट की गई सभी कॉम्पैक्ट SUV से ज्यादा है। इसने TATA Nexon (29.41), Skoda Kylaq (30.88), Mahindra XUV 3XO (29.36) और Kia Syros (30.21) को पीछे छोड़ दिया है। COP के मामले में भी Venue ने Kylaq, जिसका स्कोर 45/49 है, को छोड़कर बाकी सभी से अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- Kia Seltos को BNCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग, सेफ्टी के मामले में TATA Sierra को पछाड़ा