विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kia Seltos को BNCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग, सेफ्टी के मामले में TATA Sierra को पछाड़ा

Published: Mon, 30 Mar 2026 03:15 PM (IST)

Kia Seltos Crash Test: BNCAP क्रैश टेस्ट में Kia Seltos को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Adult और Child सेफ्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में Kia Seltos को 5 स्टार रेटिंग मिली है। अडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32 में से 31.70 अंक मिले जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 45 अंक मिले हैं। यह रेटिंग Seltos के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है। BNCAP ने इसके खासतौर पर डीजल-ऑटोमैटिक मॉडलों HTE (O) और GTX का टेस्ट किया था। ध्यान देने वाली बात है कि Seltos का स्कोर TATA Sierra से थोड़ा बेहतर रहा है।

कैसे देती है सुरक्षा?

Kia Seltos ने ड्राइवर के सिर, जांघों और दाएं पैर के निचले हिस्से को अच्छी सुरक्षा दी है। हालांकि, दोनों पैरों और बाएं पैर के निचले हिस्से का पर्याप्त सुरक्षा मिली। वहीं दूसरी तरफ, बगल में बैठने वाला यात्री के शरीर के सभी खास अंगों को अच्छी सुरक्षा मिली है। साइड इंपैक्ट टेस्ट में भी ड्राइवर और बगल वाले यात्री के सिर, छाती, पेट और कूल्हे जैसे जरूरी अंगों को अच्छी सुरक्षा मिली है।

फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट- 15.70/16 अंक। साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट- 16/16 अंक

चाइल्ड सेफ्टी स्कोर

Kia Seltos को बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से कुल 45 अंक मिले हैं। Seltos ने डायनामिक (24 में से 24 अंक) और CRS में 12 में से 12 अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि, इसे वाहन मूल्यांकन (Vehicle Assessment) में 13 में से 9 अंक मिले हैं। टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी मॉल का इस्तेमाल किया गया।

सामने और साइड से होने वाली टक्कर के टेस्ट में इस पूरे नंबर मिले। डायनामिक और CRS स्कोर में भी Seltos को पूरे अंक मिले लेकिन वाहन मूल्यांकन में 4 अंक कम होने की वजह से कुल स्कोर 45 रहा।

Kia Seltos सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए Seltos के सभी मॉडलों में 6 एयरबैग, पार्किंस सेंसर, रियर व्यू कैमरा, ABS, TPMS, ESC, स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा इसमें सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल और बच्चों री सीट के लिए माउट्स भी मिलते हैं।

कितनी है इसकी कीमत?

Seltos की कीमत 10.99 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। मार्केट में इसका मुकाबला Renault Duster, Hyundai Creta, TATA Sierra, Maruti Grand Vitara, Honda Elevate, Maruti Victoris, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun से है।

यह भी पढ़ें- अब सिर्फ चालान से नहीं होगा काम, इन 5 गलितयों पर सीधे सस्पेंड होगा आपका Driving License