विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai Creta डीजल के बेस वेरिएंट को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI

Published: Tue, 06 May 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan Hyundai की ओर से Mid Size SUV सेगमेंट में Hyundai Creta को भारतीय बाजार में ऑफर किया ...और पढ़ें

Hyundai Creta डीजल के बेस वेरिएंट के लिए कितनी जाएगी EMI
Hyundai Creta डीजल के बेस वेरिएंट के लिए कितनी जाएगी EMI

HighLights

  1. हुंडई की ओर से क्रेटा को किया जाता है एसयूवी के तौर पर ऑफर
  2. हुंडई क्रेटा एसयूवी में पेट्रोल के साथ मिलता है डीजल इंजन का विकल्‍प
  3. दो लाख की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 20359 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। Hyundai Creta के डीजल बेस वेरिएंट को अगर आप भी घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hyundai Creta Diesel Price

Hyundai की ओर से Creta SUV के डीजल के बेस वेरिएंट के तौर पर E को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट को 12.68 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 12.68 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 1.32 लाख रुपये आरटीओ, करीब 52 लाख रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा टीसीएस चार्ज के तौर पर 12687 रुपये भी देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 14.65 लाख रुपये हो जाती है।

2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Hyundai Creta SUV के डीजल बेस वेरिएंट E को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 12.65 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 12.65 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 20359 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 12.65 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 20359 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Creta डीजल के E वेरिएंट के लिए करीब 4.44 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 19.10 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Hyundai की ओर से Creta को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Honda Elevate, Kia Seltos, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara, Toyota Uban Cruiser Hyryder जैसी SUVs के साथ होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।