विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Super Splendor 125 vs Honda SP 125: 1 लाख से कम में कौन सी बाइक है बेस्ट, माइलेज और फीचर्स का पूरा अंतर

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:15 PM (IST)

Super Splendor 125 vs Honda SP 125: यहां हम आपको बताएंगे कि 1 लाख से कम में खरीदने के लिए कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में 125cc सेगमेंट में अब कंपनियां ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम फीचर्स देने पर भी ध्यान दे रही हैं। इस सेगमेंट में Hero और Honda दोनों के पास काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। जहां Hero Super Splendor 125 अपनी बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है तो वहीं Honda SP 125 अपने स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। दोनों ही बाइक्स में 125cc का फ्यूल इंजेक्शन मिलता है और दोनों में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों बाइक्स में कौन सी किस मामले में आगे है।

पैरामीटर (Parameter) Hero Super Splendor 125 Honda SP 125
इंजन (Engine) 124.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर 123.94cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर PGM-FI
पावर (Power) 10.7 bhp 10.99 bhp
टॉर्क (Torque) 10.6 Nm 11.2 Nm
गियरबॉक्स (Gearbox) 5-स्पीड 5-स्पीड
माइलेज (ARAI Mileage) 69 से 75 kmpl (बेहतर माइलेज) 63 kmpl
फ्रंट सस्पेंशन (Front Suspension) टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क्स गोल्डन USD फोर्क्स
रियर सस्पेंशन (Rear Suspension) 5-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन
ब्रेकिंग व सेफ्टी (Braking & Safety)

फ्रंट: 240mm डिस्क / 130mm ड्रम


रियर: 130mm ड्रम (IBS के साथ)

फ्रंट: 240mm पेटल डिस्क (सिंगल-चैनल ABS)


रियर: 130mm ड्रम

डिस्प्ले एवं कनेक्टिविटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (XTEC), ब्लूटूथ कॉल/SMS अलर्ट 4.2 इंच TFT कलर डिस्प्ले, Honda RoadSync, नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल/SMS
अन्य प्रमुख फीचर्स LED लाइटिंग, DRL, USB पोर्ट, i3S टेक्नोलॉजी, साइलेंट स्टार्ट फुल LED लाइटिंग, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

सबले पहले इंजन की बात करें तो Super Splendor में 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 10.7bhp की पावर और 10.6nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, Honda SP 125 में 123.94cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर PGM-FI इंजन मिलता है जो 10.99bhp की पावर और 11.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावर के मामले में SP125 थोड़ी आगे निकल जाती है।

super splendor vs honda sp 125

माइलेज और टॉप-स्पीड

माइलेज की बात करें तो Hero Super Splendor 125 इस मामले में बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसका ARAI माइलेज लगभग 69 से 75kmpl तक है। वहीं, दूसरी तरफ Honda SP 125 का ARAI क्लेम्ड माइलेज 63kmpl का है। इस तरह से माइलेज के मामले में Hero Super Splendor 125 यहां बेहतर विकल्प साबित होती है।

super splendor vs honda sp 125 (1)

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

सस्पेंशन की बात करें तो दोनों बाइक्स में अलग-अलग सेटअप दिया गया है। Hero Super Splendor 125 में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क्स और पीछे 5-स्टेर एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। वहीं, Honda SP 125 में आगे की तरफ गोल्डन USD फोर्क्स और पीछे 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें मिलने वाला सस्पेंशन इसे स्पोर्टी लुक के साथ बेहतर हैंडलिंग भी देता है।

ब्रेकिंग की बात करें तो Hero Splendor 125 में आगे 240mm डिस्क या 130mm ड्रम ब्रेक का विकल्प मिलता है। पीछे 130mm ड्रम ब्रेक और IBS दिया गया है। दूसरी तरफ Honda SP 125 में आगे 240mm पेटल डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है जबकि पीछे 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। इस तरह से सेफ्टी फीचर्स के मामले में Honda की यह बाइक आगे दिखती है।

super splendor vs honda sp 125 suspension

फीचर्स और तकनीक में कौन आगे?

फीचर्स में दोनों ही बाइक्स में मॉडर्न तकनीक और सुविधाएं मिलती हैं। Super Splendor 125 के XTEC वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें रियल टाइम माइलेज की जानकारी के साथ ब्लूटूथ कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, बाइक में LED हेडलाइट, DRL, LED टेललैंप और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसमें i3S भी मिलता है जो ट्रैफिक में कुछ समय तक बाइक खड़ी रहने पर इंजन ऑफ कर देता है। XTEC 2.0 वेरिएंट में साइलेंट स्टार्ट फीचर भी मिलता है।

वहीं, Honda SP 125 में 4.2 इंच का TFT कलर डिस्प्ले मिलता है। इसमें Honda RoadSync के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस बाइक में फुल LED लाइटिंग और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस तरह, फीचर्स और कनेक्टिविटी के मामले में Honda SP ज्यादा आधुनिक है।

super splendor vs honda sp 125 (1)

साइज और वजन

अब दोनों के अगर साइज और वजन की बात करें तो Super Splendor 125 की लंबाई 2,043mm, चौड़ाई 729 से 740mm और ऊंचाई 1,082mm है। इस बाइक का व्हीलबेस 1,263mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 से 180mm तक है और इस बाइक का कर्ब वेट लगभग 121-123kg है जिसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

वहीं, Honda SP 125 की लंबाई 2,015mm, चौड़ाई 783mm और ऊंचाई 1,087mm है। इसका व्हीलबेस 1,130mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 166mm है। इस बाइक भी वजन करीब 124kg है और 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

कीमत का अंतर

वेरिएंट (Variant) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
Super Splendor Xtec Drum Brake (OBD 2B) ₹82,068 – ₹84,510
Super Splendor Xtec Disc Brake (OBD 2B) ₹85,755 – ₹88,251
Super Splendor XTEC 2.0 / Standard variants ₹85,448 – ₹91,000
SP 125 STD ₹90,498
SP 125 DLX ₹98,086

किसे खरीदना बेहतर?

अगर आप एक माइलेज बाइक चाहते हैं जो रोजाना इस्तेमाल में किफायती साबित हो सके और कंफर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस दे तो Hero Super Splendor 125 आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। वहीं, अगर आपको बेहतर पावर, TFT डिस्प्ले, USD फोर्क्स और ABS जैसे फीचर्स चाहिए तो Honda SP 125 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Super Splendor XTEC 2.0 हुई लॉन्‍च, अच्‍छी माइलेज के साथ कितनी है कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।