विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Fortuner से लेकर Honda Alpha तक, दिसंबर में अनवील और लॉन्च होंगी ये 5 नई गाड़ियां

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:59 PM (IST)

Upcoming Cars: दिसंबर 2026 में भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में एक से बढ़कर एक आने वाली है जिसमें Toyota Fortuner भी शामिल है। आइए जानते हैं बाकी गाड़ियों के बारे में।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 के आखिरी महीने दिसंबर में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई नई और शानदार गाड़ियां आने वाली हैं। अगर आप भी नए साल से पहले अपने लिए एक नई कार या दमदार SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा हो सकता है। अगले महीने Honda Alpha से लेकर नई Fortuner तक गई गाड़ियां लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले दिसंबर महीने में कौन-कौन सी 5 गाड़ियां भारत में एंट्री लेने को तैयार है।

Toyota Fortuner

Fortuner को जल्द ही एक जेनरेशन अपडेट मिलने वालाा है और अगली पीढ़ी की Toyota Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर को होगा। विदेशों में कई बार इसके प्रोडक्शन-रेडी मॉडल्स की टेस्टिंग देखी जा चुकी है। नए मॉडल में नए डिजाइन के LED हेडलैंप, नई ग्रिल और बदला हुआ बंपर भी शामिल होगा। इसके अलावा, SUV की टेल-लाइट्स और पिछले हिस्से को भी पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा।

वहीं, इसके केबिन में कई सारे नई फीचर्स के भी मिलने की संभावना है। इस गाड़ी में पहले की तरह 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। भारत में इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

fortuner

Honda Avancier

यह Honda की एक 7-सीटर SUV है जिसका ग्लोबल अनवील 1 दिसंबर को हो सकता है। इस SUV की लंबाई लगभग 5 मीटर है जो 3-रो लेआउट के साथ आती है। इसमें वे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे जिनकी इस सेगमेंट में Honda से आमतौर पर उम्मीद की जाती है। इस SUV में स्लीक LED हेडलैंप्स और कनेक्टिं LED बार के साथ टेल-लैंप्स दिए जाएंगे।

इसके अलावा, ऐसी उम्मीद है कि Honda Avancier में नेक्स्ट-जेन हाइब्रड पावरट्रेन इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 2.0 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो एफिशिएंसी और पावर के बीच बैलेंस देगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

honda avancier suv

JWS Combat SUV

JSW भारत में जब Jetour T2 को लॉन्च करेगा तो इसका नाम Combat रखा जाएगा। JSW ब्रांड का आधिकारिक लॉन्च 3-4 दिसंबर को होना है। यह बॉक्सी लुक वाली प्रीमियम SUV है जो पहले से ही कई इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध है। Jetour T2 में Land Rover Defender से इंस्पायर्ड एक रग्ड या मजबूत डिजाइन देखने को मिलता है। भारत में यह एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV के तौर पर आएगी जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा होगा।

प्लग-इन हाइब्रिड होने की वजह से इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक बड़ा बैटरी पैक भी मिलेगा जो लगभग 100 किमी की इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज दे सकता है।

jsw combat

Honda Alpha

2 दिसंबर को Honda भारत और बाकी बाजारों के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, Alpha को पेश करेगी। इस SUV का डिजाइन बॉक्सी होने के साथ-साथ फ्यूचरिस्टिक होगा जिसमें ग्लॉस-ब्लैक नोज, नया Honda लोगो, LED हेडलैंप्स, DRLs और बाकी एलिमेंट्स शामिल होंगे। ऐसी उम्मीद है कि इसमें एक खास EV-स्पेसिफिक, क्विर्की डिजाइन मिलेगा जो इस एक अलग पहचान देगा।

Honda इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फिजिकल कंट्रोल्स, वेंटिलेटेड सीटें, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और पैनोरमिक सनरूफ या ग्लास रूफ जैसे फीचर्स भी दे सकती है। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए इसमें Level 2 ADAS और सेफ्टी फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिलेगी जिसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और बाकी फीचर्स शामिल हैं।

honda alpha

Volkswagen Virtus का लॉन्च

Volkswagen इस साल दिसंबर में अपडेटेड Virtus भी लॉन्च करेगी। Volkswagen ने इसका टीजर पहले ही जारी कर दिया है। Virtus Facelift में पूरी तरह से बदला हुआ बंपर मिलेगा जिसके निचले एयर डैम में ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स होंगे। इसके हेडलैंप्स और ग्रिल का डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा। Virtus Faclelift में 360-डिग्री कैमरा सेटअप, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

इस सेडान कार में 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीट वेंटिलेशन, सनरूफ और बाकी फीचर्स दिए जाएंगे। इस सेडान में पहले की तरह 1.0 TSI इंजन मिलेगा जो मैनुअल गियरबॉक्स और एक बिल्कुल नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आएगा।

Volkswagen Virtus

यह भी पढ़ें- Honda ने पेश की नई हाइब्रिड SUV Avancier, मिलेगा 12-स्पीकर सिस्टम और OTA अपडेस्ट जैसे फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।