विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Ertiga से लेकर Bolero तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां, कीमत 5.81 लाख से शुरू

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:30 PM (IST)

Affordable 7 Seater: अगर आप कम कीमत में अपनी बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको 5 बेस्ट विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपकी परिवार बड़ा है और अगर कम बजट में ऐसी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें पूरा परिवार एक साथ सफर कर सके तो भारतीय बाजार में कई सारे विकल्प मौजूद हैं। आजकल 7-सीटर गाड़ियों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 7-सीटर गाड़ी के लिए आपको अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है और मजह 5.76 लाख रुपए की शुरुआती कीमत से आप अपने घर एक ऐसी गाड़ी ला सकते हैं जिसमें Maruti से लेकर Mahindra तक की कुल 5 गाड़ियां शामिल हैं।

Renault Triber

यह देश की सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है जो कम बजट में आने वाली एक बेहतर और काफी फ्लेक्सिबल गाड़ी मानी जाती है। Triber में 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है और यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आती है। Renault Triber में 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, मॉड्यूलर डिटैचेबल सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस 7-सीटर गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपए से शरू है।

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero को हमेशा से रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए जाना जाता है को गांव की कच्ची सड़कों के लिए भी बहुत बेहतर मानी जाती है। इसमें 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Mahindra Bolero में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर स्टीयरिंग, रियर पार्किंग सेंसर्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। Mahindra Bolero की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए से शुरू होती है।

Citroen Aircoss

Citroen Aircross एक स्टाइलिश 7-सीटर SUV है जो अपने राइड कंफर्ट के लिए जानी जाती है। इस गाड़ी में 1.2 लीटर NA पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। साथ ही, इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर रूफ माउंटेड AC वेंट्स और एडवांस सस्पेंशन सेटअप मिलते हैं। Citroen Aircross की एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपए से शुरू होती है।

Mahindra Bolero Neo

अगर आप Bolero की मजबूती के साथ मॉडर्न SUV लुक और बेहतर कंफर्ट भी चाहते हैं तो Bolero Neo एक बहुत ही शानदार विकल्प साबित हो सकता है। Mahindra Bolero Neo में 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, अलॉय व्हील्स और मल्टी टेरेन तकनीक मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.06 लाख रुपए है।

Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Ertiga देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है जो अपने माइलेज और प्रीमियम कंफर्ट के लिए बहुत ही पसंद की जाती है। इसमें 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जो पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG दोनों विकल्पों के साथ आता है। Maruti Suzuki Ertiga में

यह भी पढ़ें- 5.80 लाख की कीमत 19-27km तक माइलेज और 6 एयरबैग्स, मिडिल क्लास फैमिली के बेस्ट है ये 5-सीटर कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।