विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra Scorpio से लेकर TATA Safari तक; दीवाली पर इन 7-सीटर SUVs पर मिल रहा है 1.65 लाख तक का डिस्काउंट

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:34 PM (IST)

Diwali Discount on Scorpio: दीवाली के मौके पर Scorpip से लेकर TATA Safari और Citroen Aircross X पर बड़े डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jeep, Citroen और Mahindra जैसी कार कंपनियां 7-सीटर वाली अपनी थ्री-रो SUV पर दीवाली डिस्काउंट दे रही हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं जो अलग-अलग मॉडल के हिसाब से अलग हो सकते हैं। यहां हम आपको इन गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बताएंगे लेकिन ध्यान रहे कि यह ऑफर्स शहर और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

Jeep Meridian पर डिस्काउंट

Jeep Meridian के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.65 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। MY2025 स्टॉक खरीदने वाले ग्राहक 1.3 लाख रुपए तक के कॉर्पोरेट ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर और लीजिंग कंपनियां 30,000 रुपए तक के एक्सट्रा फायदे पा सकते हैं। इसमें 170hp की पावर देने वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है।

इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिकर गियरबॉक्स के साथ हायर वेरिएंट्स में 4x4 का विकल्प भी मिलता है। Jeep Meridian की एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुप से 38.26 लाख रुपए के बीच है।

jeep meridian

Citroen Aircross X

Citroen अपनी Aircorss X SUV पर 1.35 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। यह मिडसाइज SUV 7 लोगों के बैठने की कैपेसिटी के साथ आती है और इसे 5-सीटर विकल्प में भी खरीदा जा सकता है। Citroen Aircoss X की एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपए से 14.52 लाख रुपए के बीच है।

citroen aircross x

Mahindra Scorpio N

इस गाड़ी के डीजल-ऑटोमैटिक Z8L और Z8T 4WD वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपए तक का सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है। इसमें 1.25 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। वहीं, इसके Z2, Z4 और Z6 वेरिएंट्स पर 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। पेट्रोल मैनुअल Z8 और Z8T वेरिएंट पर 20,000 रुपए और 25,000 रुप तक के फ्री एक्सेसरीज मिल रहे हैं।

पेट्रोल मैनुअल Z8L, Z8L 2WD और Z8T 2WD वेरिएंट पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर है जिससे कुल छूट 50,000 रुपए हो जाती है। साथ ही, डीजल ऑटोमैटिक Z8L, Z8L 2WD और Z8T 2WD वेरिएंट पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट मिलता है। इन वेरिएंट्स पर 25,000 रुपए तक के फ्री एक्सेसरीज भी दिए जा रहे हैं।

Mahindra Scorpio N

Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 90,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं तो वहीं इसके डीजल मॉडल्स पर 45,000 रुपए तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Alcazar की एक्स-शोरूम कीमत 14.51 लाख रुपए से 21.81 लाख रुपए के बीच है। भारतीय ऑटो बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XUV 7X0 और TATA Safari जैसी गाड़ियों से है।

Hyundai Alcazar

TATA Safari

TATA Safari डीजल पर फिलहाल 53,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं जिसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट शामिल है जो 15 नवंबर तक वैलिड है। इसके अलावा इसमें 35,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस भी मिल रहा है। साथ ही चुनिंदा कॉर्पोरेट ग्राहक 8,000 रुपए के एक्सट्रा डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं। TATA Safari की एक्स-शोरूम कीमत 13.40 लाख रुपए से 26.30 लाख रुपए तक जाती है।

TATA Safari

Mahindra Scorpio Classic

Mahindra Scorpio Classic पर 40,000 रुपए तक के बेनिफिट्स और 25,000 रुपए तक के फ्री-एक्सेसरीज मिल रहे हैं। इसके S वेरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज ऑफर मिलता है जिससे कुल ऑफर 30,000 रुपए तक पहुंच जाता है। हायर S11 वेरिएंट पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज फायदा मिलता है जिससे कुल छूट 40,000 रुपए हो जाती है।

Mahindra Scorpio Classic

यह भी पढ़ें- Diwali Discount: इन SUVs पर मिल रहा है 90,000 तक का भारी डिस्काउंट, Maruti Skoda और TATA भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।