विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब कार कानून, इस देश में तो गाड़ी का पेट्रोल खत्म होना भी है अपराध

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:06 PM (IST)

Wierd Car Rules: यहां हम आपको दुनिया भर में कार से जुड़े 5 सबसे अजीबोगरीब नियमों के बारे में बताएंगे जिसे सुन कार आपका सिर चकरा जाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के अलग-अलग देशों में गाड़ी चलाने के अपने-अपने नियम हैं। कहीं सड़क पर तेज ड्राइविंग तो कहीं सीट-बेल्ट न लगाने के लिए भारी जुर्माना भरना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ कार कानून ऐसे हैं जो जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां हम आपको दुनिया भर के ऐसे ही 5 अजीब कानूनों के बारे में बताएंगे जिसे सुन कर होश उड़ जाएंगे।

रूस: गंदी नंबर प्लेट

रूस में गाड़ी को साफ रखना जितना जरूरी है उससे भी ज्यादा जरूरी है कार की नंबर प्लेट को साफ रखना, क्योंकि इस देश में अगर नंबर प्लेट पर मिट्टी, धूल या बर्फ जमने की वजह से नंबर ठीक से नहीं दिखा तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। रूस के नियमों के मुताबिक, अगर 20 मीटर की दूरी से नंबर प्लेट पढ़ने लायक नहीं है तो ड्राइवर को वॉर्निंग या 500 रूबल का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

हालांकि, यह नियम सिर्फ नंबर प्लेट के लिए है और इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कार गंदी होने पर जुर्माना लगेगा।

जर्मनी: पेट्रोल खत्म होने पर जुर्माना

जी हां, आपने सही पढ़ा। जर्मनी क Autobahn अपने कुछ हिस्सों में स्पीड लिमिट के लिए काफी मशहूर है लेकिन यहां का एक नियम ऐसा है जो सबको हैरान कर देगा। अगर ऑटोबान पर गाड़ी चलाते समय पेट्रोल खत्म हो जाता है और आपकी कार बीच रास्ते में बंद होती है तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। इसकी वजह है कि जर्मनी के इस हाईवे पर गाड़ी रोकना मना है।

जापान: पैदल यात्रियों की सुरक्षा

जापान में सड़क पर गाड़ी चलाते समय पैदल यात्रियों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। अगर बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा है और आप तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं जिससे सड़क का गंदा पानी पैदल चलने वालों पर उड़ता है तो यह नियम का उल्लंघन माना जाएगा। इस नियम को तोड़ने पर कार और टू-व्हीलर के लिए लगभग 6,000 येन तक का जुर्माना हो सकता है।

नॉर्व: नहीं बंद करनी लाइट

आमतौर पर लोग राइडिंग या ड्राइविंग करते वक्त गाड़ी की हेडलाइट्स जलाते हैं लेकिन नॉर्वे में दिन के समय भी इसे ऑन रखना जरूरी है। यहां दिन हो या रात, गाड़ी चलाते समय लो-बीम हेडलाइट या दिन में चलने वाली लाइट का इस्तेमाल करना होता है। यह नियम इस वजह से है जिससे खराब मौसम, कोहरे और बर्फबारी में भी गाड़ियों को आराम से देखा जा सके। लेकिन, यहां गर्मियों के मौसम में भी लाइट्स को ऑन रखना होता है।

साइप्रस: खाना खाने पर जुर्माना

साइप्रस में गाड़ी चलाते समय खाने-पीने को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। यहां ड्राइविंग के दौरान खाना खाने यह पानी पीने जैसी एक्टिविटिज पर रोक है क्योंकि इससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से हट जाता है। ऐसे नियमों का मकसद है सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और ड्राइवर का ध्यान पूरी तरह से रोड पर बनाए रखना। इसलिए साइप्रस में ड्राइविंग के दौरान अगर भूख-प्यास लगे तो किसी सेफ जगह रुककर खाने में ही भलाई है।

यह भी पढ़ें- Hero ला रही है पहली इलेक्ट्रिक बाइक 'UBX 06', स्पोर्टी लुक और ABS के साथ मिल सकती है 150km की रेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।