विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी पुलिस काट देती थी चालान; कब और कहां बना था Speed Limit पर कानून

Published: Tue, 30 Jun 2026 10:00 AM (IST)

भारत सहित दुनिया के सभी देशों में वाहनों का बड़ी संख्‍या में उपयोग किया जाता है। इन वाहनों से सबसे ज्‍यादा स्‍पीड लिमिट जैसे नियम का उल्‍लंंघन भी किया जाता है। दुनिया में सबसे पहले किस देश ने कब Speed Limit का कानून बनाया था। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत सहित दुनियाभर में लोग बड़ी संख्‍या में वाहनों का उपयोग करते हैं। इन वाहनों से सबसे ज्‍यादा जिस यातायात के नियम का उल्‍लंघन किया जाता है, वह Speed Limit है। दुनिया में सबसे पहले किस देश ने इस पर कानून बनाया था। कितने साल पहले इस पर नियम बनाया गया था। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Speed Limit का होता था उल्‍लंघन

दुनिया में जिस तरह से वाहनों को बेहतर बनाया जा रहा है, उसी तरह से यह वाहन नियमों का भी उल्‍लंघन कर रहे हैं। लेकिन सालों पहले भी इस तरह के नियम का उल्‍लंघन किया जाता था।

किस देश ने बनाया था कानून

ब्रिटेन में सबसे पहली बार स्‍पीड लिमिट पर कानून को बनाया गया था। ब्रिटेन की संसद ने पांच जुलाई 1865 को दुनिया में पहली बार ऑटोमोबाइल स्‍पीड लिमिट पर कानून को पारित किया था। तब इसे लोकोमोटिव एक्‍ट 1865 कहा गया था।

आलोचना भी हुई थी

इस कानून के मुताबिक शहरों और ग्रामीण इलाकों में वाहनों के लिए स्‍पीड लिमिट को तय कर दिया गया था। इस कानून के साथ ही एक नियम को भी बनाया गया था, जिसकी बाद में काफी आलोचना भी की गई थी।

क्‍या था नियम

ब्रिटेन में जब नियम को लागू किया गया था तो यह भी तय किया गया था कि जब भी कोई वाहन चलाया जाएगा तो उसके आगे एक व्‍यक्ति को लाल झंडा लेकर चलना होगा। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ ही घोड़ों और अन्‍य तरह के वाहनों को इसकी जानकारी मिल जाए कि पीछे से एक मशीन आ रही है।

कितनी थी स्‍पीड लिमिट

1865 में जब इस कानून को ब्रिटेन में लागू किया गया था तब भाप से चलने वाले वाहनों की स्‍पीड लिमिट शहर में दो मील प्रति घंटा थी जो करीब 3.2 किलोमीटर होती है। वहीं ग्रामीण इलाकों में स्‍पीड लिमिट चार मील प्रति घंटा थी जो करीब 6.4 किलोमीटर थी।

यह भी पढ़ें- भारत में राइट हैंड तो अमेरिका में क्‍यों लेफ्ट हैंड ड्राइव चलते हैं वाहन, तुरंत क्लिक करें और पढ़ें!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।