विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90 दिन तक नहीं भरा e-challan तो बढ़ेगी मुसीबत! गाड़ी सीज होने के साथ ब्लैकलिस्ट होगा DL-RC, पढ़िए नियम

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:29 PM (IST)

Traffic Rules: अगर आप 90 दिन या उससे ज्यादा समय तक पेंडिंग e-Challan नहीं भरते हैं को मामला कोर्ट जा सकता है और साथ ही DL-RC भी ब्लैकलिस्ट हो सकता है। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सड़क पर लगे हाई-टेक कैमरों से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले पर सीधे मोबाइल पर e-Challan का मैसेज आ जाता है। कई बार लोग इस मैसेज को अनदेखा कर देते हैं और सोचते हैं कि बाद में भर देंगे। लेकिन पेंडिंग ई-चालान को लंबे समय तक नजरअंदाज करना आपके लिए बड़ी कानूनी और आर्थिक मुसीबत ला सकता है। Motor Vehicles Act के मुताबिक चालान कटने के बाद उसे भरने की तय समय सीमा होती है। यहां हम आपको बताएंगे कि 90 दिनन या उससे ज्यादा समय तक ई-चालान न भरने पर आपको किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

1. कोर्ट में ट्रांसफर

नियमों के मुताबिक, किसी भी e-Challan को भरन के लिए 90 दिन का समय मिलता है। अगर आप 90 दिन के अंदर ऑनलाइन या ट्रैफिक ऑफिक जाकर जुर्माना नहीं भरते हैं तो आपका चालान ऑटोमैटिक तरीके से वर्चुअल कोर्ट या स्थानीय मजिस्ट्रेट कोर्ट में भेज दिया जाता है। इसके बाद आप वेबसाइट से चालान नहीं भर पाते और आपको कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होता है।

traffic police

2. कोर्ट में समन और पेशी

कोर्ट तक मामला जाने का बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एड्रेस पर कोर्ट की तरफ से समन या नोटर जारी हो सकती है। इसके बाद या तो आपको खुद कोर्ट में हाजिर होकर जुर्माना भरना होगा या किसी वकील की मदद लेनी होगी जिससे आपका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होते हैं। अगर कोर्ट के नोटिस के बाद भी आप जुर्माना नहीं भरते हैं तो मजिस्ट्रेट जुर्माने की राशि को बढ़ा सकते हैं या फिर गैर-जमानती वारंट भी जारी कर सकते हैं।

3. DL और RC ब्लैकलिस्टेड

पेंडिंग चालान ज्यादा होने या काफी लंबे समय तक जुर्माना न भरने पर RTO आपकी गाड़ी के RC और ड्राइविंग लाइसेंस को ब्लैकलिस्ट या सस्पेंड कर सकता है। अगर एक बार गाड़ी या लाइसेंस ब्लैकलिस्ट हो जाने पर आप गाड़ी से जुड़ा कोई भी काम नहीं करा पाएंगे।

traffic rules (2)

4. गाड़ी बेचना या ट्रांसफर करना

अगर आप कभी भी भविष्य में अपनी कार या बाइक को बेचने का मन बना रहे हैं तो पेंडिंग चालान सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आती है। RTO तब तक गाड़ी की ओनरशिप ट्रांसफर या NOC जारी नहीं करता जब तक कि उस गाड़ी पर बकाया सभी चालान पूरी तरह से क्लियन न किया जाए।

5- इंश्योरेंस क्लेन और रिन्यूअल

कई राज्यों में अब गाड़ी के इंश्योरेंस डाटा को परिवहन पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में पेंडिंग चालान होने पर इंश्योरेंस रिन्यू कराने में दिक्कत आ सकती है या प्रीमियम बढ़ सकता है। इसके अलावा, किसी दुर्घटना की स्थिति में इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट के दौरान भी पेंडिंग चालान की जांच की जाती है।

second hand car

6. गाड़ी सीज होने का खतरा

अगर आपकी गाड़ी पर कई चालान लंबे समय में पेंडिंग पड़े हैं और ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान आपकी गाड़ी को रोकती है तो पोर्टल पर पुराना रिकॉर्ड दिखते ही पुलिस आपकी गाड़ी को मौके पर ही सीज कर सकती है।

कैसे भरें पेंडिंग चालान?

सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर जाएं। इसके बाद Check Challan Status पर क्लिक करें और अपना चालान नंबर, गाड़ी नंबर या DL नंबर दर्ज करें। अगर आपको पेंडिंग चालान की पूरी लिस्ट दिख जाएगी और अगर 90 दिन पूरे दिन नहीं हुए हैं तो आप यहीं से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

अगर चालान कोर्ट में चला गया है तो vcourts.gov.in पर जाकर अपने राज्य और गाड़ी नंबर के जरिए ऑनलाइन जुर्माना भरने की प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा समय-समय पर लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर भी अपने आप पुराने पेंडिंग चालान को कम जुर्माने या माफी के साथ खत्म करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में टूट जाए कार-बाइक तो क्या करें? जानिए अपने कानूनी अधिकार और मुआवजा पाने का तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।