विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ड्राइविंग लाइसेंस बनते ही मिल जाता है 15 लाख का बीमा? जानिए क्या है इसके नियम और कैसे मिलेगा फायदा

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:01 PM (IST)

Driving License Insurance: सोशल मीडिया पर एक खबर फैल रही है कि ड्राइविंग लाइसेंस से 15 लाख का बीमा मिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनते है हर ड्राइवर को 15 लाख का फ्री एक्सीडेंट बीमा मिलेगा। अब इससे कई लोगों को लगने लगा है कि DL एक इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह काम करता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? क्या सिर्फ लाइसेंस बनने से आपको 15 लाख का कवर मिल जाता है? आइए जानते हैं कि नियमों के तहत इस दावे में कितनी सच्चाई और आपको बीमा का फायदा कैसे मिलता है।

ड्राइविंग लाइसेंस पर बीमा का सच

सबसे पहले आपको बता दें कि, सिर्फ Driving License अपने आप में किसी भी तरह की बीमा पॉलिसी नहीं होती। RTO द्वारा जारी किया जाने वाला लाइसेंस सिर्फ इस बात का सबूत है कि आपको गाड़ी चलाने की अनुमति है। अगर आपके पास सिर्फ DL है और गाड़ी या इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है तो एक्सीटेंड होने पर सिर्फ लाइसेंस के आधार पर कोई भी क्लेम नहीं मिलता।

फिर क्या है 15 लाख का नियम?

दरअसल, यह 15 लाख का इंश्योरेंस Personal Accident Cover होता है जो गाड़ी के थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस के साथ आता है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्रधिकरण (IRDAI) के नियमों के मुताबिक, जब आप किसी भी गाड़ी का इंश्योरेंस कराते हैं तो उसके साथ मालिक/ड्राइवर के लिए 15 लाख का पर्सनल एक्सीडेंक कवर अनिवार्य होता है।

ध्यान रहे कि, इस इंश्योरेंस का क्लेम पाने के लिए आपके पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। अगर दुर्घटना के समय ड्राइवर के पास सही लाइसेंस नहीं होगा तो इंश्योरेंस कंपनी 15 लाख का आपका क्लेम खारिज कर देगी।

कब और कैसे मिलता है बीमा?

IRDAI के नियमों के मुताबिक 15 लाख रुपए का फायदा कुछ परिस्थितयों में मिलता है, जैसे:

  • किसे मिलेगा?: यह कवर गाड़ी के रजिस्टर्ड मालिक के लिए होता है, जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो।
  • एक्सीटेंड में मौत होने पर: अगर सड़क दुर्घटना में गाड़ी मालिक/ड्राइवर की मौत हो जाती है, या विकलांगता पर, तो नॉमिनी को पूरे 15 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है।
  • इसके अलावा दोनों आंखें, दोनों हाथ और दोनों पैर गंवाने पर 100% क्लेम, एक आंख और एक अंग गंवाने पर 100% क्लेम, एक आंक या एक अंकर गंवाने पर 50% क्लेम के अलावा पूरी तरह से विकलांग होने पर 100% क्लेम दिया जाता है।

क्लेम पाने के लिए शर्तें

15 लाख रुपए के बीमा क्लेम को पाने के लिए कुछ शर्तों का पूरा होना जरूरी है, जैसे:

  • ड्राइविंग लाइसेंस: दुर्घटना के समय ड्राइवर के पास एक्टिव और ओरिजनल DL होना अनिवार्य है।
  • वाहन बीमा: जिस गाड़ी से सकड़ दुर्घटना हुई है उसका मोटर इंश्योरेंस एक्टिव होना चाहिए।
  • नशे से बचें: अगर ड्राइवर शराब या किसी तरह के नशीले पदार्थ से सेवन के बाद गाड़ी चला था को क्लेम रद्द हो जाएगा।
  • ट्रैफिक नियम: गाड़ी में ओवरलोड सवारी न हो और सीटबेल्ट/हेलमेट का इस्तेमाल किया गया हो। अगर ऐसा नहीं है तो क्लेम रद्द किया जा सकता है।

कैसे करें क्लेम?

अगर कभी भी आपको इसे क्लेम करने की जरूरत पड़ती हो तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • FIR कराएं: एक्सीडेंट के बाद किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में सबसे पहले FIR दर्ज कराएं।
  • कंपनी को सूचना: इसके बाद तुरंत ही संबंधित बीमा या इंश्योरेंस कंपनी को सूचना दें।
  • डॉक्यूमेंट्स जमा करें: इसके बाद FIR की कॉपी, वैलिड DL, गाड़ी की RC और बीमा पॉलिसी कॉपी, अस्पताल की समरी या डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमार्टेम जैसे जरूरी कागजों को कमा करें।

इस बात का ध्यान रखें

सोशल मीडिया पर फैली बातों के चक्कर में पड़ने से बचें। सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से या इसके आधार पर किसी तरह का बीमा नहीं मिलता। जब आप गाड़ी का इंश्योरेंस कराते हैं तो उसमें मिलने वाले 15 लाख के पर्सनल एक्सीडेंट कवर को क्लेम करने के लिए वैलिड लाइसेंस का होना जरूरी है। इसलिए हमेशा अपनी गाड़ी का बीमा रिन्यू रखें और वैलिड लाइसेंस के साथ सुरक्षित ड्राइविंग पर फोकस करें।

यह भी पढ़ें- TATA Sierra EV को टक्कर देने BYD ला रही है नई EV SUV, मिलेगी 430 तक की रेंज और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।