विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali पर जमकर फुटेंगे पटाखें, अपनी कार को सेफ रखने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:21 PM (IST)

अपनी कार या बाइक को पटाखों से सुरक्षित रखने के लिए कवर पार्किंग, भीड़भाड़ से बचाव और अग्निशामक रखने जैसे उपाय अपनाएं।

दिवाली पर पटाखों से अपनी कार और बाइक को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

दिवाली पर पटाखों से अपनी कार और बाइक को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस दिवाली पर सुप्रिम कोर्ट ने पटाखें फोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने परमिशन दे दी है। सुप्रिम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण और त्यौहारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की परमिशन दी है। इसके साथ ही 7 और 8 नवंबर 2026 को निर्धारित समयसीमा के भीतर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। ऐसे में इस दिवाली पर जमकर पटाखें जलाए जाने वाले हैं। ऐसे में वाहनों मालिकों के सामने अपनी कार या बाइक को पटाखों से सेफ रखने की चुनौती सामने आ जाती है। हम यहां पर आपको कुछ जरूरी उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने कार या बाइक को पटाखों से सुरक्षित रख सकते हैं।

पटाखों से कार को सेफ रखने के तरीकें

1. कवर में करें पार्किंग

दिवाली पर अपनी कार को पटाखों से सेफ रखने के लिए अपनी कार की पार्किंग कवर में करें। अगर आपके पास बेसमेंट है और वहां पर अपनी कार को पार्क कर सकते हैं, तो उसे वहां पर पार्क करें। इसके अलावा, आप मल्टी-लेवल पार्किंग में अपनी कार को पार्क कर सकते हैं। ये पार्किंग भले ही आपके घर से दूर हो सकती है, लेकिन यहां पर आपकी कार आपके घर से दूर पार्क होगी, लेकिन वह वहां पर पटाखों से सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, आप उसे किसी ढकी हुई जगह, किसी पेड़ या फिर उसे नीचे पार्क कर सकते हैं। यह आपकी कार को पूरी तरह से पटाखों से सेफ तो नहीं रखेगी, लेकिन जरूरी सुरक्षा देने का काम करेगा।

2. भीड़भाड़ वाली जगह पार्क करने से बचें

हर कॉलोनी और सोसाइटी में कुछ ऐसी जगह जरूर होती है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग पटाखें जलाने के लिए पहुंचते हैं। अपनी कार को ऐसी जगहों पर पार्क करने से बचें। आपकी सोसाइटी में ये जगहें नो पार्किंग, गेदरिंग स्पॉट और खुली जगहें हो सकती है। ऐसी जगहों से अपनी कार को पार्क करें। इससे आपकी कार को नुकसान होने का जोखिम कम हो सकता है।

3. कार को कवर से न ढंकें

बहुत से लोगों को लगता है कि कार को उसके कवर से ढंक देने से वह सेफ रहेगी। आपकी यह सोच एकदम गलत है। दिवाली के मौके पर कार को कवर से ढंकने पर फायदा मिलने के बजाय ज्यादा नुकसान हो सकता है। दरअसल, कार कवर का कपड़ा ज्वलनशील होता है। इसपर चिंगारी गिरने से कवर में जल्द आग लगने की संभावना रहती है। ऐसे में कार कवर में आग लगती है, तो आपकी कार में बड़ा डैमेज हो सकता है।

4. कार की विंडोज और सनरूफ को बंद रखें

दिवाली पर एयर क्वालिटी काफी ज्यादा खराब हो जाती है। अगर आप अपनी कार से कहीं जा रहे हैं, तो उसकी विंडोज आर सनरूफ को बंद रखें। ऐसा करने से आपकी कार के अंदर मौजूद हवा साफ बनी रहेगी। इसके साथ ही आपकी कार में पटाखें या रॉकेट आपकी कार में नहीं आ पाएंगे। इसके अलावा, कार को पार्क करते समय भी विंडोज और सनरूप को बंद करना न भूले। दरअसल, पटाखें की चिंगारी इनसे कार के अंदर जा सकती है, जिससे कार में आग लग सकती है।

5. कार में पोर्टेबल फायर एक्सटिंगुइशर रखें

केवल दिवाली ही नहीं, बल्कि आपको अपनी कार में हमेशा पोर्टेबल फायर एक्सिटिंगुईशर रखना चाहिए। अगर यह आपके कार में होगा और आग लगने जैसी स्थिति बनती है, तो आप इसकी मदद से उस खतरे को कम कर सकते हैं। वहीं, अगर छोटी आग लगती है, तो इसकी मदद से उसे पूरी तरह से बुछा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर ऑटोमैटिक SUV खरीदने का है प्लान, ₹10 लाख से कम में आती हैं ये 5 पेट्रोल AMT SUV

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।