Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Check Vehicle Insurance Online: घर बैठे कर सकते हैं अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस चेक, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 12:00 PM (IST)

    Check Vehicle Insurance Online आप भारत सरकार की ई- सर्विस वाहन के सहारे भी अपनी कार या बाइक को लेकर सभी तरह की जानकारियां ट्रैक कर सकते हैं।यदि आप आईआईबी या अपने बीमाकर्ता की वेबसाइट पर अपनी चार पहिया बीमा पॉलिसी से संबंधित विवरण नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आप इसे कार की ई-सर्विस की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    Hero Image
    Check Vehicle Insurance Online: घर बैठे कर सकते हैं अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस चेक

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अपने कार  बीमा पॉलिसी की स्थिति की जांच करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपकी कार के लिए एक कंप्रिहेंसिव बीमा पॉलिसी खरीदना। आपको बता दें, भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार हर वाहन के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए आपको ये भी जानना जरूरी है कि घर बैठे ऑनलाइन अपने गाड़ी के इंश्योरेंस का स्टेटस कैसे चेक किया जाता है (Check Vehicle Insurance Online), चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

    कैसे करें ऑनलाइन इंश्योरेंस स्टेटस चेक

    • स्टेप 1: सबसे पहले आप आईआईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    • स्टेप 2 : इसके बाद आपसे सबसे जो डिटेल मांगी जाएं, आपका नाम, आपका रजिस्ट्रेशन नंबर सब भर दें।
    • स्टेप 3: जब आप ये सारी जानकारी भर दें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
    • स्टेप 4: इसके बाद आपकी कार से जुड़ी पॉलिसी डिटेल्स सामने आ जाएंगी।
    • स्टेप 5: अगर आप स्टेटस नहीं चेक कर पा रहे हैं ,तो आप अपने गाड़ी के इंजन और chassis number को ट्रैक कर सकते हैं।

    वाहन ई-सर्विस के माध्यम से भी कर सकते हैं चेक

    यदि आप आईआईबी या अपने बीमाकर्ता की वेबसाइट पर अपनी चार पहिया बीमा पॉलिसी से संबंधित विवरण नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आप इसे कार की ई-सर्विस की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके बाद आप ई- सेवा वेबसाइट पर जाएं, अपने वाहन के विवरण को जानें फिर उसपर क्लिक करें।

    जहां आपको कार पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप सर्च व्हीकल के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपने वाहन के बीमा की तारीख के साथ -साथ और भी डिटेल्स सामने आ जाएगी।

    गाड़ी के इंश्योरेंस स्टेटस के लिए वाहन ई-सर्विस

    आप भारत सरकार की ई- सर्विस वाहन के सहारे भी अपनी कार या बाइक को लेकर सभी तरह की जानकारियां ट्रैक कर सकते हैं। इसमें सबसे खास बात ये हैं कि आप इस पोर्टल के सहारे आप अपने वाहन का सिर्फ इंश्योरेंस ही बल्कि बाकी कई चीजों की जानकारियां भी आसानी से ले सकते हैं।