नई गाड़ी खरीदने से पहले क्यों करनी चाहिए Test Drive, जान जाएंगे तो कभी नहीं मिलेगा धोखा
भारत में हर महीने लाखों की संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी अपने लिए नई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी अपने लिए नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो टेस्ट ड्राइव के दौरान किन बातों का ध्यान रखते हुए बिना नुकसान गाड़ी खरीदी जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
जरूर करें टेस्ट ड्राइव
जब भी नई गाड़ी को खरीदने का मन बनाएं तो उसके पहले गाड़ी की टेस्ट ड्राइव को जरूर लेना चाहिए। इस तरह से आप यह तय कर सकते हैं कि वह गाड़ी आपके लिए एक बेहतर गाड़ी होगी या नहीं। कई बार बजट और फीचर्स के कारण लोग ऐसी गाड़ी पसंद कर लेते हैं तो उनके लिए सबसे बेहतर नहीं होती।
टेस्ट ड्राइव के लिए पूरा समय निकालें
जब गाड़ी की टेस्ट ड्राइव बुक करें तो कभी भी जल्दबाजी में टेस्ट ड्राइव नहीं लेनी चाहिए। इसकी जगह हमेशा र्प्याप्त समय के साथ टेस्ट ड्राइव को करना अच्छा होता है। इस तरह से निर्णय लेने में आसानी होती है।
लें पूरी जानकारी
जब भी कार की टेस्ट ड्राइव को शुरू करें तो शोरुम से आए एग्जीक्यूटिव से गाड़ी के फीचर्स की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। टेस्ट ड्राइव के दौरान कार में मिलने वाले फीचर्स का एक बार उपयोग भी करके देखना और भी बेहतर होता है। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाता है कि कौन से फीचर्स आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं और कार फाइनल करते हुए आप किस वेरिएंट को खरीदें यह भी तय हो सकता है।
कहां पर करें टेस्ट ड्राइव
टेस्ट ड्राइव के दौरान कार को ट्रैफिक और भीड़ के बीच भी जरूर चलाना चाहिए। ऐसा करके आप कार की हैंडलिंग और ब्रेकिंग को चेक कर सकते हैं। साथ में आपको कार की परफॉर्मेंस की भी सही से जानकारी मिल पाती है।
