विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल पंप पर टैंक फुल करवाने से पहले तुरंत देख लें यह कड़क रिपोर्ट; वरना हो सकता है बड़ा हादसा!

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:00 AM (IST)

भारत में लाखों वाहन रोज उपयोग में आते हैं। जिनमें पेट्रोल और डीजल भी भरवाया जाता है। कई लोग अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में लोग स्‍कूटर, मोटरसाइकिल कार जैसे वाहनों का उपयोग करते हैं। जिसमें से कई लोग अपने वाहन में पेट्रोल टैंक को फुल करवाते हैं। वहीं कुछ लोग इससे बचते हैं। क्‍या मोटरसाइकिल, स्‍कूटर या कार में पेट्रोल टैंक फुल करवाना चाहिए? या इस तरह टैंक फुल करवाने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कई लोग करवाते हैं टैंक फुल

देश में बड़ी संख्‍या में लोग अपने वाहन में ईंधन की टंकी को फुल करवाते हैं। इस तरह की आदत के पीछे का कारण यह होता है कि वह एक बार टैंक फुल करवाने के बाद कई दिन तक पेट्रोल पंंप जाने से बच जाते हैं।

होता है डर

कुछ लोगों का मानना है कि गर्मियों के समय वाहन में पेट्रोल टैंक को फुल नहीं करवाना चाहिए। इसलिए लोग काफी कम मात्रा में या फिर पेट्रोल का आधा टैंक ही भरवाते हैं।

क्‍या है सच

पेट्रोल टैंक को फुल करवाने पर लोगों में कई तरह की बातें प्रचलन में हों, लेकिन सच यह है कि टैंक फुल करवाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है।

क्‍या है कारण

वाहन निर्माताओं की ओर से किसी भी वाहन को बाजार में लॉन्‍च करने से पहले हर तरह के मौसम में टेस्‍टिंग की जाती है। ज्‍यादातर निर्माताओं की ओर से अपने वाहन में पेट्रोल टैंक फुल करवाने के लिए हर मौसम के मुताबिक लिमिट को सेट भी किया जाता है। जिसके मुताबिक पेट्रोल भरवाने पर हादसा होने का खतरा नहीं होता।

बिना डरें भरवाएं

जब वाहनों को हर तरह की स्थिति में टेस्‍ट किया जाता है उसी के बाद उनको बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसलिए गर्मी हो या किसी भी अन्‍य तरह का मौसम, अगर आप पेट्रोल टैंक फुल करवाते हैं तो इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- कार सर्विस के दौरान कितने किलोमीटर पर किस पार्ट को बदलना है जरूरी? आज ही जान लें